• Business
  • Gold Silver Price Today, 27 February 2026: चांदी ₹9000 से ज्यादा महंगी हुई, सोने ने भी लगाई छलांग, जानें MCX पर क्या है आज का भाव

    नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में सुबह-सुबह तेजी आ गई। एमसीएक्स पर सोने का भाव 500 रुपये और चांदी का 9000 रुपये से ज्यादा चढ़ गया। इसके साथ चांदी की कीमत फिर से प्रति किलो 2.75 लाख रुपये को पार कर गई है। कीमतों में तेजी का कारण वैश्विक तनाव और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में सुबह-सुबह तेजी आ गई। एमसीएक्स पर सोने का भाव 500 रुपये और चांदी का 9000 रुपये से ज्यादा चढ़ गया। इसके साथ चांदी की कीमत फिर से प्रति किलो 2.75 लाख रुपये को पार कर गई है। कीमतों में तेजी का कारण वैश्विक तनाव और अमेरिका टैरिफ की अनिश्चितता को माना जा रहा है।

    एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह सोना और चांदी मामूली तेजी के साथ खुले, लेकिन कुछ ही देर में इन्होंने जबरदस्त बढ़त बना ली। शुरुआती एक घंटे में ही अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 525 रुपये तक चढ़कर 1,60,234 रुपये पर पहुंच गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 9547 रुपये का उछाल आया। इस उछाल के साथ चांदी की कीमत 2,77,500 रुपये पर पहुंच गई थी।
    Gold Silver Price Today 26 February 2026: सुबह-सुबह ₹5500 सस्ती हो गई चांदी, सोने ने भी लगाया गोता, जानें MCX पर क्या है भाव

    अभी क्या है सोना-चांदी का भाव?

    शुक्रवार सुबह के शुरुआती एक घंटे के कारोबार में सोना-चांदी में कुछ उतार-चढ़ाव होता रहा। बाद में इसमें कुछ गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सुबह 10:15 बजे सोना 464 रुपये की तेजी के साथ 1,60,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी 6459 रुपये की तेजी के साथ प्रति किलो 2,74,412 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

    क्यों आई सोना-चांदी में तेजी?

    अमेरिका-ईरान के बीच तनाव सोने-चांदी की कीमत में बढ़ाने में सबसे बड़ा कारण रहा। ओमान के मध्यस्थ के अनुसार, जिनेवा में अमेरिका और ईरान ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत में कुछ प्रगति की सूचना दी। हालांकि, गुरुवार को घंटों चली बातचीत के बावजूद, कोई स्पष्ट नतीजा नहीं निकला जिससे अमेरिका द्वारा संभावित हमलों को टाला जा सके। वहीं अमेरिका में टैरिफ संबंधी अनिश्चितता के बने रहने से सोना-चांदी की मांग को और बढ़ा दिया, जिससे कीमतों में उछाल आया।

    इंटरनेशनल मार्केट में क्या है कीमत?

    इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। स्पॉट गोल्ड 5187.39 डॉलर प्रति औंस पर मामूली रूप से अपरिवर्तित रहा। सोने ने इस हफ्ते की शुरुआत में मंगलवार को तीन सप्ताह से अधिक का उच्चतम स्तर छुआ था। वहीं, स्पॉट सिल्वर 0.6% बढ़कर 88.81 डॉलर प्रति औंस हो गया, बुधवार को तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें और तेजी आई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।