गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण सोमवार को कमोडिटी बाजार बंद था। आज चांदी 3,39,824 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,39,824 रुपये तक लो और 3,59,800 रुपये तक हाई गई। 10.15 बजे यह 21,903 रुपये यानी 6.54 फीसदी तेजी के साथ 3,56,602 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 6% से ज्यादा उछलकर $117.69 प्रति औंस के नए रेकॉर्ड पर पहुंची थी।
Gold Silver Price Today, 23 January, 2026: बाजार खुलते ही चांदी ₹12,600 उछली, सोने में 2800 की तेजी, जानें MCX गया रेट
सोने की कीमत
इस बीच फरवरी 5 डिलीवरी वाले सोने के वायदा कारोबार में भाव ₹1,59,820 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो इसका अब तक का ऑल टाइम हाई स्तर है। पिछले सत्र में यह 1,56,037 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,58,674 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 157500.00 रुपये तक लो और 1,59,820 रुपये तक हाई गया। सुबह 10.18 बजे यह 2,018 रुपये यानी 1.29 फीसदी तेजी के साथ 1,58,055 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस जबरदस्त उछाल की वजह सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और दुनिया भर में बढ़ती भू-राजनीतिक तनाव है।
बाजार की चाल में भू-राजनीतिक घटनाओं का बड़ा हाथ रहा। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से आयात होने वाली कारों, लकड़ी और दवाओं पर 25% का टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में नाकाम रहा है। इससे पहले कनाडा के साथ भी तनाव बढ़ा था, जब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चीन का दौरा किया था, जिससे कनाडा और अमेरिका के रिश्ते कुछ ठंडे पड़ गए थे। सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है।
Gold Silver Price Today, 20 January 2026: सोना 1.50 लाख के पार, चांदी 17500 रुपये महंगी हुई, ट्रंप की धमकी से MCX पर कहां पहुंचा भाव?
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली में सोने का भाव:
-स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,18,632 प्रति 8 ग्राम
-शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,27,976 प्रति 8 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव:
-स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,728 प्रति 8 ग्राम
-शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,944 प्रति 8 ग्राम
चेन्नई में सोने का भाव:
– स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,352 प्रति 8 ग्राम
– शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,544 प्रति 8 ग्राम
हैदराबाद में सोने का भाव:
– स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,600 प्रति 8 ग्राम
– शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,824 प्रति 8 ग्राम












