• Business
  • Gold Silver Price Today, 28 January, 2026: लगातार दूसरे दिन ₹21,000 उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानिए MCX पर आज का रेट

    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर तेजी आई है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 21,000 रुपये से अधिक उछल गई जबकि सोने में 5,000 रुपये की तेजी आई। मार्च में डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 356279.00 रुपये किलो पर बंद हुई थी और आज 364821.00 रुपये पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर तेजी आई है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 21,000 रुपये से अधिक उछल गई जबकि सोने में 5,000 रुपये की तेजी आई। मार्च में डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 356279.00 रुपये किलो पर बंद हुई थी और आज 364821.00 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 21,376 रुपये की तेजी के साथ 3,77,655 रुपये के ऑल-टाइम हाई रेट पर पहुंच गई। सुबह 10.00 बजे चांदी 19,884 रुपये यानी 5.58 फीसदी तेजी के साथ 3,76,163 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

    सोने की कीमत में भी काफी तेजी आई है। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,67,921 रुपये पर 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 171489.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,72,949 रुपये तक हाई गया। इस तरह इसमें 5,028 रुपये की तेजी आई। 10.10 बजे यह 3494.00 रुपये यानी 2.08 फीसदी तेजी के साथ 1,71,415 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

    Gold Silver Price Today, 27 January, 2026: बाजार खुलते ही चांदी ₹25,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा, जान लीजिए MCX पर आज का भाव

    क्यों बढ़ रही है कीमत?

    सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और दुनिया भर में तनाव का माहौल से सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। अब सबकी नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आज आने वाले फैसले पर टिकी हैं। अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को रोकने या कम करने का संकेत देता है, तो इससे बाजार में और भी सकारात्मक माहौल बन सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न भी घट जाता है, जिससे सोना-चांदी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली चीजों में निवेश करना ज्यादा आकर्षक हो जाता है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों ने बुधवार को इतिहास रच दिया। सोना 5,200 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। यह तेजी तब आई जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले डॉलर करीब चार साल के निचले स्तर पर आ गया। भू-राजनीतिक चिंताएं भी इस गिरावट की एक वजह थीं। स्पॉट सिल्वर में 0.6% की बढ़ोतरी हुई और यह 113.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोमवार को इसने 117.69 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस साल अब तक चांदी में करीब 60% की जबरदस्त तेजी आ चुकी है।

    Navbharat TimesGold Silver Price Today, 21 January, 2026: सोना ₹7,500 उछला, चांदी में ₹8,000 की तेजी, जानिए MCX पर कहां पहुंच गया भाव

    प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

    दिल्ली में सोने का भाव:
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,18,872 रुपये है।
    शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,29,672 रुपये है।

    मुंबई में सोने का भाव:
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,18,752 रुपये है।
    शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,29,552 रुपये है।

    चेन्नई में सोने का भाव:
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,19,672 रुपये है।
    शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,30,552 रुपये है।

    हैदराबाद में सोने का भाव:
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,18,752 रुपये है।
    शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,29,552 रुपये है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।