• Business
  • Gold Silver Price: होली पर ₹2,700 उछला सोना, चांदी में ₹7,800 की उछाल, आज 4 मार्च को क्या है भाव?

    नई दिल्ली: होली के दिन सोने और चांदी की कीमत में आज काफी तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 2,700 रुपये महंगा हुआ है जबकि चांदी की कीमत में करीब 7,800 रुपये की तेजी आई है। MCX पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,61,108 रुपये प्रति 10


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: होली के दिन सोने और चांदी की कीमत में आज काफी तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 2,700 रुपये महंगा हुआ है जबकि चांदी की कीमत में करीब 7,800 रुपये की तेजी आई है। MCX पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,61,108 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,63,265 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 2,700 रुपये की तेजी के साथ 1,63,800 रुपये तक हाई गया। सुबह 9.55 बजे यह 2,282 रुपये ऊपर 1,63,390 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

    इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी भी पिछले सत्र में 2,65,318 रुपये प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। आज यह 2,71,000 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 7,800 रुपये से ज्यादा तेजी के साथ 2,73,833 रुपये तक पहुंची। सुबह 10.07 बजे यह 6885 रुपये की तेजी के साथ 2,72,203 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

    Gold Silver Price Today 26 February 2026: सुबह-सुबह ₹5500 सस्ती हो गई चांदी, सोने ने भी लगाया गोता, जानें MCX पर क्या है भाव

    इंटरनेशनल मार्केट में कीमत

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सत्र में सोने और चांदी की कीमत एक हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन बाद में इसमें रिकवरी देखी गई। स्पॉट गोल्ड 1.6 फीसदी तेजी के साथ $5,168.69 प्रति औंस पर था जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर 1.1 फीसदी तेजी के साथ $5,178.40 पर आ गया। स्पॉट सिल्वर भी 8 फीसदी गिर गया था लेकिन बाद में उसमें सुधार हुआ। यह 3.5 फीसदी तेजी के साथ $84.92 प्रति औंस पर था।

    विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

    दिल्ली में सोने का रेट
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,23,032 रुपये/8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,34,208 रुपये/8 ग्राम

    मुंबई में सोने की कीमत
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,22,912 रुपये/8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,34,088 रुपये/8 ग्राम

    चेन्नई में गोल्ड रेट
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,23,712 रुपये/8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,34,960 रुपये/8 ग्राम

    हैदराबाद में सोने की कीमत
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,22,912 रुपये/8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,34,008 रुपये/8 ग्राम

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।