फोटो में दिख रही देसी होली
सुंदर पिचाई द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए फोटो में होली के कलर देखने को मिले। इसमें होली का त्योहार दिख रहा है। एक आदमी चमकदार गुलाबी धुंध के बीच खड़ा है। शॉट में नीचे की तरफ नियॉन धूल दिखाई दे रही है। वहीं, फोटो में ऊपर आसमान दिख रहा है। फोटो में होली के कलर खूब दिख रहे हैं।
फोटोग्राफर प्रजय कटकोरिया ने खींची फोटो
बता दें कि पिचाई ने जो फोटो शेयर की है, वह मुंबई के फोटोग्राफर प्रजय कटकोरिया ने खींचा है। पिचाई ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कटकोरिया को टैग भी किया है। पिचाई ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए जब कटकोरिया को टैग किया तो कटकोरिया ने अपनी खुशी जताते हुए जवाब दिया कि यह बहुत मायने रखता है। सुंदर पिचाई के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर 51,000 से भी ज्यादा लाइक और 300 से ज्यादा कमेंट आ चुका हैं। इसको देखकर लग रहा है कि पिचाई अपनी कंपनी के फोन को प्रमोट कर रहे हैं।
2023 में लॉन्च हुआ था फोन
बता दें कि Google ने अक्टूबर, 2023 में स्टैंडर्ड Pixel 8 के साथ Pixel 8 Pro लॉन्च किया था। इसमें Tensor G3 चिप के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। Pixel 8 Pro में 50MP का मेन कैमरा और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। Pixel 8 Pro में कई AI फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें नए AI पावर्ड एडिटिंग टूल्स भी शामिल हैं। फोन में पॉपुलर Magic Eraser टूल है, जिससे यूजर्स फोटो में फालतू चीजें हटा सकते हैं। इसमें Best Take नाम का एक फोटो टूल भी है। Pixel 8 सीरीज की घोषणा के समय, Google ने कहा कि फोन में बेहतर Real Tone फोटोग्राफी फीचर है। यह अलग-अलग स्किन टोन की बारीकियों को बेहतर ढंग से दिखाने में मदद करता है। Audio Magic Eraser यूजर्स को वीडियो से फालतू आवाजें हटाने की सुविधा देता है।














