• Technology
  • Google Pixel 10a प्री-ऑर्डर करने पर 2 हजार की छूट, लॉन्‍च से ठीक पहले जानें कौन से फीचर्स हाेंगे खास

    Google Pixel 10a India Price: गूगल आज 18 फरवरी को अपना नया पिक्‍सल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाली है। Google Pixel 10a को ग्‍लोबली और भारत में लाया जाएगा। गूगल ने अपने ऑनलाइन स्‍टोर पर कुछ दिन पहले ऑफर्स की पेशकश की थी। कंपनी ने ऑफर लेने वाले यूजर्स को कोड भेजना शुरू कर दिया है


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Google Pixel 10a India Price: गूगल आज 18 फरवरी को अपना नया पिक्‍सल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाली है। Google Pixel 10a को ग्‍लोबली और भारत में लाया जाएगा। गूगल ने अपने ऑनलाइन स्‍टोर पर कुछ दिन पहले ऑफर्स की पेशकश की थी। कंपनी ने ऑफर लेने वाले यूजर्स को कोड भेजना शुरू कर दिया है और उन्‍हें फोन प्री-ऑर्डर करने पर 2 हजार रुपये की छूट मिल रही है। प्री-ऑर्डर रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। उससे पहले रात 8 बजे इस फोन को लॉन्‍च किया जाएगा।

    Google Pixel 10a की भारत में संभावित कीमत?

    Google Pixel 10a की डिटेल्‍स लीक करने वाले रिटेलर WinFuture का मानना है कि नए मॉडल की कीमत 52,800 रुपये से शुरू हो सकती है। यह 8GB + 128GB मॉडल के दाम होने वाले हैं। 256GB की कीमत 599 यूरो हो सकती है जो करीब 64 हजार रुपये होने की उम्‍मीद है। 512GB मॉडल के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है।

    Google Pixel 10a के फीचर्स

    Google Pixel 10a में 6.3 इंच का ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोर‍िल्‍ला ग्‍लास 7i का प्रोटेक्‍शन मिलने की उम्‍मीद है। यह ब्‍लूटूथ 6 कनेक्‍ट‍िविटी के साथ आ सकता है। Pixel 10a में 45 वॉट की वायर्ड चार्जिंग देखने को मिल सकती है। यह पिछले मॉडल के मुकाबले अच्‍छा अपग्रेड है।

    Google Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है। यह फोन 8GB RAM और 256GB स्‍टोरेज के साथ आ सकता है। कहा जाता है कि फोन में 48MP का मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 13MP का अल्‍ट्रावाइड लेंस भी होगा। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 16 के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉयड 17 बीटा को भी सपोर्ट कर सकता है। फोन में 7 साल तक सिक्‍योरिटी और OS अपडेट मिलने की उम्‍मीद है।

    iphone 17e से मुकाबला

    आईफोन 17ई को 4 मार्च को लॉन्‍च किया जा सकता है। ऐपल की तरफ से उस दिन कई प्रोडक्‍ट्स के बारे में जानकारी दी जा सकती है। Google Pixel 10a का सीधा मुकाबला iphone 17e से होगा। दोनों स्‍मार्टफोन्‍स में कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन और डिस्‍प्‍ले दिया जाता है। हालांकि Pixel 10a थोड़ा कम कीमत के साथ यूजर्स को लुभा सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।