• Entertainment
  • Grammy Awards 2026 Winners List: दलाई लामा को पहला ग्रैमी, अनुष्‍का शंकर को नहीं मिला कोई अवॉर्ड

    संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा हो गई है। 68वें सालाना Grammy Awards का आयोजन लॉस एंजिल्स में हुआ। इसे ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित इस समारोह में जहां तिब्बत के बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा हो गई है। 68वें सालाना Grammy Awards का आयोजन लॉस एंजिल्स में हुआ। इसे ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित इस समारोह में जहां तिब्बत के बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है, वहीं भारतीय सितार वादक अनुष्‍का शंकर दो नॉम‍िनेशन के बावजूद कोई पुरस्‍कार नहीं जीत सकी हैं। ग्रैमी के रेड कारपेट पर हालांकि, भारतीय कलाकारों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसमें अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया, शक्ति और चारू सूरी शामिल थे। हालांकि, इनमें से किसी को जीत हासिल नहीं हुई। दूसरी ओर, दलाई लामा की जीत ने इतिहास रचने का काम किया है। उन्‍हें अपने एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए अवॉर्ड मिला है।

    इस साल नॉमिनेशन लिस्ट में केंड्रिक लैमर सबसे आगे थे, उनके साथ लेडी गागा, सबरीना कारपेंटर, सर्कट और जैक एंटोनॉफ जैसे बड़े दावेदार भी थे। ग्रैमी 2026 में केंड्रिक लैमर सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे, उन्होंने ‘रिकॉर्ड ऑफ द ईयर’ समेत 5 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए। जबकि बैड बनी ने ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ जीता। ओलिविया डीन भी सेरेमनी के दौरान सम्मानित किए गए टॉप कलाकारों में शामिल थीं।

    दलाई लामा ने केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराया

    68वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में दलाई लामा को संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। ग्रैमी अवॉर्ड ‘रिकॉर्डिंग एकेडमी’ द्वारा हर साल कलाकारों और संगीत से जुड़े तकनीकी कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। दलाई लामा ने इस कैटेगरी में ग्रैमी जीतने के लिए अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की जज केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराया। ब्राउन जैक्सन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज हैं।

    अनुष्‍का शंकर को मिले थे दो नॉमिनेशन, पर अवॉर्ड नहीं

    सितार वादक अनुष्का शंकर को इस साल दो नॉमिनेशन मिले थे। उनके सहयोगी ईपी Chapter III: We Return to Light (अलम खान और सरथी कोरवार के साथ) को ‘बेस्‍ट ग्‍लोबल म्‍यूजिक एल्‍बम’ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया थी। जबकि उनके ट्रैक ‘डेब्रेक’ को ‘बेस्‍ट ग्‍लोबल म्‍यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नामांकन मिला था।

    इस बार ग्रैमी में जोड़ी गईं दो नई कैटेगरी, एक का नाम बदला

    इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स में दो नई कैटेगरी जोड़ी गईं- बेस्ट एल्बम कवर और बेस्ट ट्रेडिशनल कंट्री एल्बम। इसके साथ ही बेस्ट कंट्री एल्बम कैटेगरी का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम कर दिया गया। अवॉर्ड प्रेजेंटर्स में हैरी स्टाइल्स, चार्ली XCX, चैपल रोआन, टेयाना टेलर, मार्सेलो हर्नांडेज और निक्की ग्लेजर शामिल थे। आगे पढ़ें, ग्रैमी 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्‍ट-

    Grammy 2026: Full list of winners

    Album of the year
    Bad Bunny – Debí Tirar Más Fotos

    Record of the year
    Kendrick Lamar with SZA – Luther

    Song of the year
    Billie Eilish – Wildflower

    Best pop solo performance
    Lola Young – Messy

    Best pop vocal album
    Lady Gaga – Mayhem

    Best contemporary country album
    Jelly Roll – Beautifully Broken

    Best música urbana album
    Bad Bunny – Debí Tirar Más Fotos

    Best new artist
    Olivia Dean

    Best rap album
    Kendrick Lamar – GNX

    Best dance-pop recording
    Lady Gaga – Abracadabra

    Best rap performance
    Clipse – Chains & Whips

    Best country solo performance
    Chris Stapleton – Bad As I Used to Be

    Best rap song
    Kendrick Lamar ft Lefty Gunplay – TV Off

    Best pop duo/group performance
    Cynthia Erivo & Ariana Grande – Defying Gravity

    Best R&B album
    Leon Thomas – Mutt

    Best rock album
    Turnstile – Never Enough

    Best dance/electronic album
    FKA twigs – Eusexua

    Best rock performance
    Yungblud – Changes

    Best metal performance
    Turnstile – Birds

    Best R&B performance
    Kehlani – Folded

    Best traditional R&B performance
    Leon Thomas – Vibes Don’t Lie

    Best R&B song
    Kehlani – Folded

    Best alternative music album
    The Cure – Songs of a Lost World

    Best traditional country album
    Zach Top – Ain’t In It for My Health

    Best global music performance
    Bad Bunny – EoO

    Best rock song
    Nine Inch Nails – As Alive as You Need Me to Be

    Best country song
    Tyler Childers – Bitin’ List

    Best alternative music performance
    The Cure – Alone

    Best compilation soundtrack for visual media
    Sinners

    Best music video
    Doechii – Anxiety

    Best song written for visual media
    Huntr/x – Golden (from KPop: Demon Hunters)

    Best Latin pop album
    Natalia Lafourcade – Cancionera

    Best folk album
    I’m With Her – Wild and Clear and Blue

    Best dance/electronic recording
    Tame Impala – End of Summer

    Best African music Performance
    Tyla – PUSH 2 START

    Best jazz performance
    Chick Corea, Christian McBride & Brian Blade – Windows

    Best orchestral performance
    Andris Nelsons, conductor (Boston Symphony Orchestra) – Messiaen: Turangalîla-Symphonie

    Best jazz performance
    Chick Corea, Christian McBride & Brian Blade – Windows (live)

    Best comedy album
    Nate Bargatze – Your Friend, Nate Bargatze

    Best Melodic Rap Performance
    Kendrick Lamar with SZA – luther

    Producer of the year
    Cirkut

    Songwriter of the year
    Amy Allen

    Best Audio Book, Narration and Storytelling Recording
    Meditations: The Reflections of his Holiness The Dalai Lama

    Best Album Cover
    Chromakopia

    The Dr. Dre Global Impact Award
    Pharrell Williams

    Best Spoken Word Poetry Album
    Words for Days Vol. 1′ Mad Skillz

    ग्रैमी अवॉर्ड्स क्‍या है, ये कौन देता है

    ग्रैमी अवॉर्ड्स को GRAMMY के नाम से भी जाना जाता है और अक्सर ग्रैमीज कहा जाता है। ये अवॉर्ड्स यूनाइटेड स्टेट्स की रिकॉर्डिंग एकेडमी द्वारा संगीत में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए दिए जाता है। इसे दुनियाभर में म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स माना जाता है। इसकी ट्रॉफी में एक सोने का ग्रामोफोन दिखाता गया है, और यह इसके मूल विचार ‘ग्रामोफोन अवॉर्ड्स’ का सूचक है। GRAMMY, दुनिया के ‘बिग फोर नेटवर्क्स अवॉर्ड’ में से एक है। इसके अलावा तीन बड़े अवॉर्ड- एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्‍कर (फिल्मों के लिए), एमी अवॉर्ड्स (टेलीविजन के लिए), और टोनी अवॉर्ड्स (थिएटर के लिए) हैं।

    कब शुरू हुआ था ग्रैमी अवॉर्ड

    पहला ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह 4 मई, 1959 को आयोजित किया गया था। इसमें साल 1958 की म्यूजिकल उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। साल 2011 के समारोह के बाद, रिकॉर्डिंग एकेडमी ने 2012 के लिए कई ग्रैमी अवॉर्ड श्रेणियों में बदलाव किए। साल 2023 से, यह समारोह फरवरी के पहले रविवार को और सुपर बाउल से एक हफ्ते पहले आयोजित किया जाता है।

    सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड किसे मिला है?

    ग्रैमी अवॉर्ड्स के इतिहास में अब तक, सबसे अध‍िक 35 ग्रैमी अवॉर्ड्स बियॉन्से को मिले हैं। उनके बाद U2 को 22 ग्रैमी अवॉर्ड्स मिले हैं। यह किसी ग्रुप द्वारा सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने का रिकॉर्ड है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।