- मरीज का डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है इलाज
- डॉक्टरों ने लोगों से अपील की, बिना एक्सपर्ट की सलाह के न लें कोई भी दवा
बिना डॉक्टर को दिखाए खरीद ली दवाएं
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बिना डॉक्टर की सलाह से कोई भी दवा का सेवन न करें। यह घातक हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मरीज ने बिना किसी डॉक्टर की सलाह या पर्ची के एक लोकल केमिस्ट से एचआईवी पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) की 28 दिनों की दवाएं खरीदी।
अब हो गया स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम
मरीज ने डॉक्टर को बताया कि कुछ दिन तक दवा का सेवन करने से शरीर पर रैशेज होने लगे। धीरे-धीरे आंख और शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होने लगे। इसके बाद वह आरएमएल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि मरीज को स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम हो गया है। यह एक दुर्लभ बीमारी है। जो मरीज के स्किन को नुकसान पहुंचती है।













