गणेश जी को लगाएं हरा रंग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली के दिन सबसे पहले भगवान गणेश को रंग अर्पित करना चाहिए इसके बाद उन्हें मिठाइयों का भोग लगाएं फिर हरे रंग का गुलाल उन्हें लगाएं। हरा रंग शक्ति और शुभता का प्रतीक है।
भगवान कृष्ण और राधा रानी को कौनसा रंग लगाएं
इसके बाद भगवान कृष्ण और राधा रानी को गुलाल अर्पित करें। भगवान कृष्ण को पीले रंग का गुलाल और राधा रानी को गुलाबी रंग अर्पित करें। भगवान कृष्ण और राधा रानी को पीला रंग जरुर अर्पित करें। इसके बाद भगवान कृष्ण और राधा रानी को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
भगवान शिव और हनुमानजी को कौनला गुलाल लगाएं
इनके बाद एक एक करके अब सभी भगवान को गुलाल अर्पित करें। भगवान शिव को नीले रंग का गुलाल लगाएं। जबकि हनुमानजी को सिंदूरी रंग का गुलाल लगाएं। भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें और हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।
देवी लक्ष्मी को कौनसा गुलाल लगाएं
देवी लक्ष्मी को लाल या गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करना शुभ फलदायी माना जाता है। माता लक्ष्मी को रंग अर्पित करने के बाद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। उन्हें नारियल का भोग लगाना अति फलदायी माना जाता है।
भगवान राम को कौनसा गुलाल लगाएं
भगवान राम को को सबसे पीले या लाल रंग अर्पित करें। इसके बाद उन्हें गुजिया और बाकी मिठाइयों को भोग लगाएं।













