जिप-लॉक बैग है सबसे सही तरीका
होली खेलने के दौरान अपने फोन को सुरक्षित रखने का सबसे आसान और किफायती तरीका वॉटरप्रूफ जिप-लॉक बैग है। आजकल मार्केट में वॉटरप्रूफ जिप-लॉक बैग मिलते हैं। लोकल मार्केट से इन्हें खरीदा जा सकता है। आमतौर पर लोकल मार्केट में इनकी कीमत 100-200 रुपये के बीच में होती है।
पोर्ट पर लगाएं टेप
फोन के पोर्ट को चिपकने वाली टेप से सील कर सकते हैं ताकि गलती से पानी पोर्ट्स के जरिए फोन में ना चला जाए। चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और हेडफोन जैक पर चिपकने वाली टेप से ढकने से पानी या रंग के कण अंदर जाकर अंदर के पार्ट्स को खराब ना कर दें।
पिन-पैटर्न का करें इस्तेमाल
अगर फोन में फेस स्क्रीन लॉक लगा है तो उसकी जगह PIN या पैटर्न लगा लें, क्योंकि हाथों और चेहरे पर रंग लगा होता है। इससे फिंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान आसानी से नहीं होती है। अगर फोन के सिर्फ आप ही इस्तेमाल कर रहे हैं को काम को और आसान बनाने के लिए लॉक हटा भी सकते हैं।
गीला फोन चार्ज ना करें
फोन पर अगल गलती से पानी गिर गया है या वो गीला हो गया है तो उसे चार्ज ना करें। उसे तब तक चार्जिंग पर ना लगाएं जब तक वह पूरी तरह सूख ना जाए। गीले डिवाइस को चार्ज करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। आप हेयल ड्रायर से इसे सुखा भी सकते हैं।
ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक कवर लगाएं
स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए अपने फोन के डिस्प्ले पर ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक कवर या स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें। इससे वह कलर से बची रहेगी। यह स्क्रीन की क्लैरिटी बनाए रखने में मदद करता है और इसे रंगों के सीधे संपर्क से भी बचाता है।














