• Entertainment
  • Holi 2026: खेसारी लाल यादव के 5 हिट होली स्पेशल गाने ठुमके लगाने को कर देंगे मजबूर, करोड़ों व्यूज पार

    होली पर लोगों पर रंग-गुलाल के खुमार से ज्यादा गानों और नाचे-गाने का खुमार होता है। हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी के गाने भी खूब बजाए जाते हैं। चाहे खेसारी लाल यादव हों, पवन सिंह हों या फिर निरहुआ, इनके होली के गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    होली पर लोगों पर रंग-गुलाल के खुमार से ज्यादा गानों और नाचे-गाने का खुमार होता है। हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी के गाने भी खूब बजाए जाते हैं। चाहे खेसारी लाल यादव हों, पवन सिंह हों या फिर निरहुआ, इनके होली के गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते ही रहते हैं। देशभर में 3 और 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है, तो फिर ऐसे में हम आपके लिए खेसारी लाल यादव के पांच ऐसे जबरदस्त हिट होली स्पेशल गाने लेकर आए हैं, जिन पर आप ठुमके लगाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। ये गाने यूट्यूब पर ट्रेंड में रहे हैं और करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

    खेसारी लाल यादव के कई ऐसे होली के गीत हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं और रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। ये गाने हैं:

    1. सईयां अरब गईले ना

    खेसारी लाल यादव का यह गाना 9 साल पहले रिलीज किया गया था, और अब भी होली पर खूब बजाया जाता है। ‘सईयां अरब गईले ना’ गाने को 9 साल में यूट्यूब पर 43 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी ने गाया था और म्यूजिक कृष्ण बेदर्दी ने दिया। यह गाना खेसारी के शुरुआती करियर के दिनों का था, और उस लिहाज से काफी बड़ा हिट था।

    2. खाली ऊहे रंगेला

    खेसारी का दूसरा गाना जो होली पर खूब सुना जाता है, वह है ‘खाली ऊहे रंगेला’। सालभर पहले आए इस गाने को 7.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसमें खेसारी के साथ नीलम गिरी नजर आईं।

    3. लहंगा लखनऊआ

    खेसारी का यह गाना बेशक होली स्पेशल सॉन्ग नहीं है, पर रंगों के त्योहार पर जब नाचने और ठुमके लगाने का मूड हो तो ‘लहंगा लखनऊआ’ बड़े चाव से बजाया जाता है। इस गाने को खेसारी पर फिल्माया गया है। खेसारी ने ही इसे गाया है और साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। ‘लहंगा लखनऊआ’ 6 साल पहले रिलीज किया गया था और इसे अभी तक 371 मिलियन यानी 37.1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

    4. भतार अईहे होली के बाद

    खेसारी लाल का एक और गाना, जिसकी होली पर धूम देखी जाती है, वो है ‘भतार अईहे होली के बाद’, जो 8 साल पहले आया था, पर आज भी इसका जलवा है। पिछले आठ सालों में इस गाने को यूट्यूब पर 135 मिलियन यानी 13.5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    5. लाल रंग डालब गुलगुलवा में

    खेसारी का यह गाना तो होली के खुमार में भोजपुरी सिनेप्रेमियों के लिए अलग ही जोश भर देता है। ‘लाल रंग डालब गुलगुलवा में’ गाना 8 साल पहले आया था और इसे यूट्यूब पर 29 मिलियन यानी 2.9 करोड़ बार देखा जा चुका है। तो फिर देर किस बात की, इस होली आप भी खेसारी के इन टॉप 5 होली स्पेशल गीतों का लुत्फ उठाइए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।