• Religion
  • Holi 2026 Remedies: होली खेलने के बाद सुख-समृद्धि के लिए राशि अनुसार अवश्य करें उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

    मेष राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद लालिमा युक्त वस्त्र धारणकर अथवा सिर पर लाल रूमाल या हाथ में कलाईनारा बांधकर घर के मंदिर में जाएं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें। वृष राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद श्वेत वस्त्र धारणकर नौ वर्ष से छोटी कन्या को कुछ भेंट कर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मेष राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद लालिमा युक्त वस्त्र धारणकर अथवा सिर पर लाल रूमाल या हाथ में कलाईनारा बांधकर घर के मंदिर में जाएं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।

    वृष राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद श्वेत वस्त्र धारणकर नौ वर्ष से छोटी कन्या को कुछ भेंट कर उसका आशीर्वाद लें तो साल भर लाभ ही लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद हरी आभा युक्त वस्त्र धारणकर अथवा हरा रूमाल सिर पर रखकर गणेश जी को जनेऊ पहनाकर दूब घास चढ़ाएं, सुपारी और मोदक का भोग लगाएं, वर्ष भर विघ्न-बाधा पीछा नहीं करेंगीं।

    कर्क राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद भगवान को माखन, मिसरी, बताशे का भोग लगाकर स्वयं तथा दूसरों का मुंह मीठा करें। सौभाग्य वृद्धि के लिए आज के दिन से नित्य चांदी के ग्लास से पानी पीएं।

    सिंह राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद लाल सिन्दूर का टीका मस्तक पर लगाएं तथा लाल मिठाई गरीबों में बांटें, अन्धविद्यालय में जाकर मिठाई बाटें तो आपका जीवन प्रकाशित होगा।

    कन्या राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद गणेश जी की वन्दना कर साल भर विघ्न बाधा से मुक्ति की प्रार्थना करें और गरीब बच्चों में रंग-बिरंगी टॉफियां तथा पढ़ने-लिखने की सामग्री बांटें। साथ ही हाथी को गुड़, गन्ना इत्यादि खिलाकर उसके पैर के नीचे की मिट्टी लाकर तिजोरी में रखें।

    तुला राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद श्वेत वस्त्र धारण कर ईष्टदेव को भी नए वस्त्र धारण कराकर बर्फी का भोग लगाएं, घर की स्त्रियों को उपहार अवश्य दें।

    वृश्चिक राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद शगुन के रूप में सिर पर लाल रंग की टोपी अथवा पगड़ी कुछ देर के लिए अवश्य बांधें तथा गरीबों में गुड़, चना बाटें ताकि साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव से भी रक्षा हो सके।

    धनु राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद केसर की पत्ती से तिलक करें तो वर्ष भर बृहस्पति देवता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, मंदिर में जाकर भगवान को पीले रेशमी वस्त्र धारण कराएं।

    मकर राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद दरिद्रनारायण अथवा गरीब की मदद कर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें, हो सके तो काला, नीला वस्त्र अथवा मोजा दान करें।

    कुम्भ राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद अलाओं-बलाओं से मुक्ति के लिए सिर से कोयला उतारकर नदी- तालाब में बहाएं।

    मीन राशि के लिए उपाय: होली खेलने के बाद वर्ष भर सौभाग्य-सफलता के लिए धार्मिक पुस्तकें अपने गुरू अथवा किसी संत को भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।