• Religion
  • Holika Dahan 2026 Upay : होलिका दहन में अग्नि में क्या डालना चाहिए? ज्योतिषी ने बताई सामग्री जिससे घर में आती है सुख-समृद्धि

    होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। जो इस साल 2 फरवरी, सोमवार के दिन पड़ रही है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन भक्त प्रह्लाद की जीत हुई थी और उनकी बुआ अग्नि में जलकर भस्म हो गईं। तभी से यह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। जो इस साल 2 फरवरी, सोमवार के दिन पड़ रही है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन भक्त प्रह्लाद की जीत हुई थी और उनकी बुआ अग्नि में जलकर भस्म हो गईं। तभी से यह त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में एस्ट्रोलोजर डा. मधु प्रिया प्रसाद ने हमें बताया की होलिका दहन की अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से वास्तु दोष और नवग्रह बाधाओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए विस्तार से जानें की होलिका दहन की अग्नि में क्या-क्या डालना शुभ होता है।

    कपूर और हरी इलायची मानसिक शांति के लिए
    पीली सरसों नकारात्मकता दूर करने के लिए
    गाय के गोबर के उपले शुद्धता के लिए
    नारियल और पान के पत्ते परिवार की दीर्घायु के लिए
    अनाज (जौ/गेहूं) आर्थिक स्थिरता और अच्छी फसल के लिए

    होलिका दहन में डालें कपूर और हरी इलांयची
    शास्त्रों और ज्योतिष एक्सपर्ट डा. मधु प्रिया प्रसाद के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि में कपूर और हरी इलायची जरूर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और कपूर से आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है। साथ ही, मान्यता है की इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है।

    होलिका दहन में पीली सरसों करें अर्पित
    माना जाता है की होलिका दहन के दिन अग्नि में पीली सरसों जरूर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से बुरी नजर दूर होती है और परिवार के सदस्यों का भी बुरी नजर से बचाव होता है। साथ ही, होलिका दहन के दिन यह उपाय करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और इसकी जगह सकारात्मकता बढ़ती है।

    गाय के गोबर के उपले डालें
    होलिका दहन की अग्नि में गाय के गोबर के उपले अवश्य डालने चाहिए। इसे होलिका दहन में डालना अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि, उपले पवित्रता का प्रतीक हैं और इन्हें अग्नि में डालने से आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मकता आ सकती है।

    नारियल और पान के पत्ते करें अर्पित
    मान्यता है की होलिका दहन की अग्नि में नारियल और पान के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं। इन दो सामग्री को परिवार के सदस्यों की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अग्नि में डाला जाता है। श्रद्धापूर्वक उस उपाय करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

    अग्नि में डालें अनाज
    होलिका दहन में अनाज जैसे गेहूं, जौ आदि भी अर्पित करें। साथ ही, अच्छी फसल और आर्थिक स्थिरता की कामना भी करें। होलिका दहन के दिन यह उपाय भरपूर फसल के लिए किया जाता है। साथ ही, यह कामना की जाती है की पूरे साल आर्थिक स्थिरता बनी रही है। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आ सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।