• Technology
  • How to watch Chandra Grahan Live: कब और कैसे अपने फोन पर लाइव देख पाएंगे चंद्र ग्रहण?

    Lunar Eclipse 2026: कल यानी 3 मार्च, 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। 3 मार्च को कई घंटों के लिए चंद्र गहण लगेगा। भारत समेत यह अन्य कई देशों में दिखाई देगा। बता दें कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है, इसलिए इसे ब्लड मून भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Lunar Eclipse 2026: कल यानी 3 मार्च, 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। 3 मार्च को कई घंटों के लिए चंद्र गहण लगेगा। भारत समेत यह अन्य कई देशों में दिखाई देगा। बता दें कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है, इसलिए इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है। चंद्र ग्रहण के कारण चंद्रमा धीरे-धीरे गहरे लाल रंग की चमक में बदल जाता है। दूरबीन या छोटा टेलिस्कोप के जरिए चंद्र ग्रहण के दौरान डिटेल देख सकते हैं अगर आप ऐसी किसा जगह पर रहते हैं, जहां चंद्र ग्रहण नहीं दिख रहा है या फिर आप अपनी आंखों से सीधा ग्रहण नहीं देखना चाहते हैं तो कमरे के अंदर फोन पर भी लाइव चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। कई ग्लोबल ऑब्जर्वेटरी और स्पेस एजेंसियां इसकी ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम करेंगी।

    कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

    ग्लोबल स्तर पर यह ग्रहण कई घंटों तक चलेगा। हालांकि, भारत में चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहने के कारण चंद्रमा ग्रहण का पूरा चरण नहीं दिखेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में ग्रहण शाम 6:30 बजे से 6:45 बजे यानी लगभग 15 मिनट ही साफ तौर पर दिखाई देगा। कई राज्यों में ग्रहण बेहतर तरीकों से देखा जा सकेगा।

    लगभग साढ़े 5 घंटे तक चलेगा चंद्र ग्रहण

    बता दें कि जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसलिए चंद्रमा पर अंधेरा छा जाता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा की रात को होता है, क्योंकि इसी समय चंद्रमा और सूर्य पृथ्वी के बिल्कुल विपरीत दिशा में होते हैं। हालांकि, हर पूर्णिमा को ग्रहण नहीं लगता क्योंकि चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी की कक्षा से लगभग झुकी होती है। पूरा ग्रहण लगभग साढ़े पांच घंटे का होगा।

    यहां ज्यादा साफ दिखेगा ग्रहण

    एशिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका और पैसिफिक इलाके में चंद्र ग्रहण पूरी तरह दिखने के चांस है। यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो जाती है। भारत में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के पूर्वी हिस्सों में देखने वालों को ज्यादा साफ दिखेगा।

    कैसे देख पाएंगे लाइव?

    अगर आप चंद्र ग्रहण लाइव अपने फोन पर देखना चाहते हैं तो बता दें कि कई ग्लोबल चैनल और स्पेस एजेंसियां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। आप अपने स्मार्टफोन पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। या आप सीधा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।