• Technology
  • How to watch T20 World Cup 2026 Live: फोन पर लाइव देखें मैच, 499 में 3 महीने चलाएं JioHotstar

    T20 World Cup 2026 Live Streaming Free : आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) चल रहा है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर लाइव देखा जा सकता है। 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला USA के साथ हुआ और इसमें भारत ने अमेरिकी टीम को 29


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    T20 World Cup 2026 Live Streaming Free : आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) चल रहा है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर लाइव देखा जा सकता है। 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला USA के साथ हुआ और इसमें भारत ने अमेरिकी टीम को 29 रनों से हरा दिया। BSNL क्रिकेट लवर्स को मात्र 499 रुपये में T20 World Cup 2026 लाइव देखने का मौका दे रहा है। साथ ही, OTT कंटेंट को एक्सेस करने का अवसर भी मिल रहा है। 499 रुपये के ऐड-ऑन प्लान के साथ सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने के लिए Jio Hotstar, Zee5 और SonyLIV का सब्सक्रिप्शन दे रही है। यूजर्स बस एक व्हाट्सऐप नंबर 18004444 पर मैसेज करके इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि यह कंपनी की FTTH यानी ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए ऐड-ऑन प्लान है। पूरी डिटेल के लिए नीचे देखें।

    JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं मैच

    T20 World Cup 2026 का लाइव प्रसारण DD Sports चैनल पर किया जा रहा है। टीवी के अलावा, मैच को अपने मोबाइल फोन पर भी लाइव देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप औप वेबसाइट पर की जा रही है।

    BSNL यूजर्स, 499 रुपये के BSNL Add-On Pack के साथ तीन महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप लाइव क्रिकेट मैच अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं। इसकी खास बात तो यह है कि प्लान के साथ आप एक ही समय में दो स्क्रीन पर Jiohotstar को एक्सेस कर सकते हैं।

    इस व्हाट्सऐप नंबर पर कॉल करके उठाएं सुविधा का लाभ

    BSNL India ने अपने आफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीटकरके बताया कि 18004444 व्हाट्सऐप पर मैसेज करके यूजर अपने घर FTTH कनेक्शन बुक करा सकते हैं। यूजर को बस व्हाट्सऐप नंबर पर Hi मैसेज करना है और आगे बढ़ते जाएं। इस तरह वे अपने घर FTTH कनेक्शन लगवा सकते हैं और मात्र 499 रुपये में तीन महीने के लिए एटीटी कंटेंट का मजा उठा पाएंगे। क्रिकेट लवर्स के लिए यह काफी सस्ता और अच्छा प्लान है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।