• Religion
  • Iftar Time Today: आज 20 फरवरी को इफ्तार का समय क्या रहेगा, साथ ही जानें कल 21 फरवरी सहरी का समय भी

    Sehri and Iftar Time Today : रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस्लामिक कैलेंडर का यह नवां महीना होता है जिसे रमजान-उल-मुबारक के नाम से भी जाना जाता। इस्लामिक कैलेंडर में इस महीने को बड़ा ही पाक यानी पवित्र माना जाता है। पहले रमजान से मुसलमान रोजा यानी व्रत रखना शुरू करते हैं। और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Sehri and Iftar Time Today : रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस्लामिक कैलेंडर का यह नवां महीना होता है जिसे रमजान-उल-मुबारक के नाम से भी जाना जाता। इस्लामिक कैलेंडर में इस महीने को बड़ा ही पाक यानी पवित्र माना जाता है। पहले रमजान से मुसलमान रोजा यानी व्रत रखना शुरू करते हैं। और पूरे एक महीने रोजा रखते हैं। जिसमें सुबह सूर्योदय के करीबी दो घंटे पहले सहरी शुरू हो जाता है। सहरी के दौरान रोजा रखने वाले जो भी खाना पीना होता है खा लेते हें। इसके बाद इफ्तार यानी शाम सूर्यास्त के समय ही अन्न जल ग्रहण करते हैं। जिसमें सबसे पहले खजूर खाया जाता है। यानी रोजा खजूर खाकर भी खोला जाता है।

    हर दिन सहरी का समय एक मिनट घटता जाता है और इफ्तार का समय बढ़ता जाता है। इसलिए हर दिन सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग होता है। आज 20 फरवरी को भारत में दूसरा रोजा रखा जा रहा है। आज जो लोग रोजा रख रहे हैं उनके लिए इफ्तार का समय 6 बजकर 15 मिनट होगा। जबकि आज सहरी का समय 5 बजकर 36 मिनट रहा है। ऐसे में आज रोजा रखने वालों के लिए 12 घंटे 39 मिनट का व्रत यानी रोजा होगा। जबकि कल 21 फरवरी को भी सुबह इफ्तार का समय 5 बजकर 36 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं आपके शहर में आज इफ्तार का समय क्या रहेगा

    आज 20 फरवरी को इफ्तार का समय

    • दिल्ली – शाम 6 बजकर 15 मिनट
    • मुंबई – शाम 6 बजकर 41 मिनट
    • बैंगलुरु – शाम 6 बजकर 27 मिनट
    • हैदराबाद – शाम 6 बजकर 20 मिनट
    • चेन्नई – शाम 6 बजकर 15 मिनट
    • कोलकाता – शाम 5 बजकर 35 मिनट

    कल 21 फरवरी को सहरी का समय

    • दिल्ली – सुबह 5 बजकर 36 मिनट
    • मुंबई – सुबह 5 बजकर 50 मिनट
    • बैंगलुरु – सुबह 5 बजकर 28 मिनट
    • हैदराबाद – सुबह 6 बजकर 27 मिनट
    • चेन्नई – सुबह 5 बजकर 18 मिनट
    • कोलकाता – सुबह 4 बजकर 49 मिनट

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।