लेकिन वहीं हम IMDb रैंकिंग की बात करें तो ‘धुरंधर’ अभी बहुत पीछे है और एक्शन जॉनर की बात करें तो ये फिल्म फिलहाल तीन बड़ी एक्शन फिल्मों से पीछे है। जानिए वो फिल्मों कौन सी हैं और ओटीटी पर कहां देखें। ‘धुरंधर’ को ऑलटाइम 250 हाई रेटिंग वाली भारतीय फिल्मों में भी जगह मिली है, जिसकी शानदार रेटिंग 8.4 है और यह 36वें नंबर पर है।
‘धुरंधर’ का प्लॉट
यह एक्शन थ्रिलर एक हाई-स्टेक्स भारतीय खुफिया ऑपरेशन की कहानी है, जिसमें हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) को एक सीक्रेट एजेंट के रूप में पाकिस्तान भेजा जाता है। कराची के आपराधिक और आतंकी नेटवर्क के भीतर गहराई में जाकर, उसे विश्वासघात, हिंसा और बदलती वफादारियों का सामना करते हुए सिंडिकेट को अंदर से खत्म करना पड़ता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन भी हैं।
लिस्ट में अब भी 3 फिल्मों से नीचे है ‘धुरंधर’
खबरों के मुताबिक, इस लिस्ट में ‘धुरंधर’ से ऊपर सिर्फ तीन एक्शन ड्रामा फिल्में ही हैं।
Asuran (2019) IMDb Rank: 34
ग्रामीण तमिलनाडु में फिल्माई गई यह एक्शन ड्रामा एक संघर्ष से भरे किसान (धनुष) की कहानी है, जिसे अपने हिंसक अतीत का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है जब उसका परिवार जाति आधारित भूमि विवाद में उलझ जाता है। इस फिल्म को आप प्राइम पर देख सकते हैं।
Anniyan, IMDb Rank: 31
यह फिल्म एक शांत स्वभाव वाले वकील (विक्रम) की कहानी है जो पर्सनैलिटी इश्यू से जूझ रहा है। दिन में वह अदालत में न्याय की रक्षा करता है, लेकिन रात में वह भ्रष्ट लोगों को निशाना बनाने वाला एक निर्दयी अपराधी बन जाता है। इसे आप यूट्यूब, जी5 और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Kaithi, IMDb Rank: 27
कहानी एक ऐसे व्यक्ति (कार्थी) की है जो हाल ही में जेल से छूटा है और अपनी बेटी से मिलने के लिए बेताब है। लेकिन एक खतरनाक रात में घायल पुलिस अधिकारियों की मदद करने के कारण उसकी प्लानिंग उलट-पुलट हो जाती हैं। निहत्था होने के बावजूद, वह लगातार खतरों का सामना करता है और समय के साथ संघर्ष करते हुए अपनी जान बचाने और घर पहुंचने की कोशिश करता है। इसे आप प्राइम और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।














