• Entertainment
  • IMDb पर 8.2 रेटिंग वाली अनोखे इश्क की रोमांटिक सीरीज, YouTube पर पहले एपिसोड को मिले हैं 26M व्‍यूज

    एक ड्रामा इस समय खूब धूम मचा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले ही एपिसोड को यूट्यूब पर 26 मिलियन व्यूज मिले हैं। IMDb पर इसकी 10 में से 8.2 रेटिंग है। इसमें आयरा और काम्यार की अनोखी मोहब्बत को दिखाया जा रहा है, जिसे आप घर बैठकर बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिए फ्री


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक ड्रामा इस समय खूब धूम मचा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले ही एपिसोड को यूट्यूब पर 26 मिलियन व्यूज मिले हैं। IMDb पर इसकी 10 में से 8.2 रेटिंग है। इसमें आयरा और काम्यार की अनोखी मोहब्बत को दिखाया जा रहा है, जिसे आप घर बैठकर बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिए फ्री में देख सकते हैं।

    आयरा और काम्यार का नाम सुनकर आप समझ ही गए होंगे कि हम नए पाकिस्तानी ड्रामे ‘मेरी जिंदगी है तू’ की बात कर रहे हैं। इसमें हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान लीड रोल में हैं। शो के अब तक 20 एपिसोड आ चुके हैं और सभी को लाखों व्यूज मिल रहे हैं।

    ‘मेरी जिंदगी है तू’ का ट्रेलर

    IMDb पर इतनी है रेटिंग

    इस शो को IMDb पर 10 में से 8.2 रेटिंग मिली है। शो को पाकिस्तान के अलावा भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। ये बांग्लादेश में भी फेमस है। यूएस और कनाडा से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    ‘मेरी जिंदगी है तू’ की कहानी

    कहानी आयरा और काम्यार की है। आयरा पढ़े-लिखे मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है। दोनों बहनें डॉक्टर हैं। आयरा उसूलों पर चलने वाली लड़की है। काम्यार बड़े और अमीर परिवार से है, बिगड़ैल है, लड़कियों को अपना दिल बांटता फिरता है। एक दिन उसकी आयरा से मुलाकात होती है। शुरुआत में नफरत, पर धीरे-धीरे वो आयरा से प्यार कर बैठता है। पर वो उसे अभी भी आवारा ही समझती है। बेइज्जत करती है। जब काम्यार खुद को सुधारता है तो आयरा को शादी के लिए राजी कर लेता है। पर निकाह के वक्त ही एक वीडियो वायरल हो जाता है, जिसमें काम्यार किसी लड़की के साथ है। दरअसल, ये सब उसे चाहने वाली फारिहा का किया-धरा होता है। दूसरी तरफ अली रहमान खान भी आयरा से शादी करना चाहता है। इसलिए वो फारिहा के साथ मिलकर साजिश रचता है। क्या आयरा और काम्यार को उनकी साजिश की खबर होगी, या फिर उनका रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा, ये आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।