क्यों अंपायर से भिड़ गए गेरहार्ड इरासमस?
नामीबिया के कप्तान और ऑलराउंडर गेरहार्ड इरासमस ने भारत के खिलाफ शानदार बॉलिंग की। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। इरासमस ने एक ओवर में क्रीज के काफी पीछे से गेंद डाल दी। लगभग अंपायर के पास से। इसके बाद अंपायर ने इसे डेड बॉल करार कर दिया था। इस बात से गेरहार्ड इरासमस नाखुश थे। उसके बाद दोनों के बीच काफी बात हुई। गेरहार्ड इरासमस ने इसे अपने टैक्टिक्स का पार्ट बताया।
गेरहार्ड इरासमस ने तिलक वर्मा को भी क्रीज के काफी पीछे से गेंदबाजी करते हुए ही आउट किया था। तिलक के अलावा इरासमस ने ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को भी आउट किया था। इरासमस की बॉलिंग की अब काफी चर्चा हो रही है। उनके एक्शन ने भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारत ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 209 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। इसके जवाब में नामीबिया की टीम 116 रन पर ही ढेर हो गई और भारत 93 रन से मैच जीत गया। अब 15 फरवरी को भारत का मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से कोलंबो में होने वाला है। पाकिस्तान ने भी अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले वर्ल्ड कप में जीते हैं। भारत-पाक के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है।













