• Sports
  • IND vs NZ: टीम इंडिया ने इतने छक्के मारे की मिट्टी में मिल गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही सीरीज में ऐसा बवाल नहीं देखा होगा

    भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रन से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 271 रन बोर्ड पर टांग दिए। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस सीरीज के 5वें मैच में सिर्फ छक्कों में ही बात की। इतना ही नहीं इस पूरी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रन से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 271 रन बोर्ड पर टांग दिए। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस सीरीज के 5वें मैच में सिर्फ छक्कों में ही बात की। इतना ही नहीं इस पूरी ही सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खूब सारे छक्के लगाए। जिससे एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय टीम ने तोड़ दिया।

    टीम इंडिया के बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बैटिंग

    मैच में ईशान किशन ने 42 गेंदों पर अपना शानदार शतक पूरा किया, जो भारत के लिए पांचवां सबसे तेज शतक है। उन्होंने 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने भी अच्छी शुरुआत दी। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रन की अहम पारी खेली। वहीं हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम के स्कोर को 271 तक पहुंचाया।

    मैच में ठोके 23 छक्के

    इस मैच में भारत ने कुल 23 छक्के जड़े, जिनमें से 10 अकेले ईशान किशन के बल्ले से निकले। इस सीरीज़ में भारत ने कुल 69 छक्के लगाए, जो किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ में किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम संयुक्त रूप से था। इंग्लैंड ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 64 छक्के जड़े थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी ही सीरीज में 64 छक्के लगाए थे।

    द्विपक्षीय सीरीज में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के:

    • 69- ( भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026, 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच)
    • 64- (इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज 2023, 5 मैच)
    • 64- (ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज 2025, 5 मैच)
    • 62- (कंबोडिया बनाम इंडोनेशिया 2025, 8 मैच)

    टीम इंडिया का कमाल

    भारत का 271 का स्कोर टी20 में उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 297 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 283 का स्कोर बनाया था। भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि फिन एलन ने 38 गेंदों पर 80 रन की तेज पारी खेली। भारत ने यह मैच 46 रनों से जीता और सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।