• Sports
  • IND vs NZ: बल्ले से छक्के-चौके उड़ाए, फील्डिंग क्यों नहीं कर रहे? कहां गायब हैं कप्तान माइकल ब्रेसवेल

    इंदौर: न्यूजीलैंड की टीम भारत का सामना इंदौर के होलकर स्टेडियम पर कर रही है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल बैटिंग करने उतरे। उन्होंने सिर्फ 18 गेंद पर 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने बोर्ड पर 337 रन टांग दिए। ब्रेसवेल कमाल के गेंदबाज


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इंदौर: न्यूजीलैंड की टीम भारत का सामना इंदौर के होलकर स्टेडियम पर कर रही है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल बैटिंग करने उतरे। उन्होंने सिर्फ 18 गेंद पर 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने बोर्ड पर 337 रन टांग दिए। ब्रेसवेल कमाल के गेंदबाज भी हैं लेकिन भारतीय पारी के दौरान मैदान पर आने के कुछ समय बाद ही बाहर चले गए।

    चोटिल हो गए माइकल ब्रेसवेल

    न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। ब्रेसवेल की जगह डेरिल मिचेल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ब्रेसवेल को पिंडली में खिंचाव आया है और उनके वापस आने की उम्मीद कम है। 15वें ओवर में कमेंट्री के दौरान साइमन डूल ने यह जानकारी दी।

    मिचेल और फिलिप्स ने शतक लगाया

    भारत के खिलाफ इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कमाल की बैटिंग की। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार शतकीय पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया है। पहले दो ओवर में न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर गए। हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे और अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को आउट कर दिया।

    सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 5 के स्कोर पर 2 और 58 के स्कोर पर 3 विकेट गिराकर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया था। यहां से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 219 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। मिचेल के बल्ले से 137 जबकि फिलिप्स के बल्ले से 106 रनों की पारी निकली।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।