सूर्यकुमार यादव के निशाने पर रिकॉर्ड
सूर्यकुमार अगर आज 73 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 में कप्तान के तौर पर 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। अभी तक वह 42 टी20 मैचों में 927 रन बना चुके हैं। सूर्यकुमार यादव के अलावा, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ही ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 में कप्तान के तौर पर 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
लिस्ट में सबसे ऊपर रोहित शर्मा
रोहित शर्मा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 62 मैचों में 1905 रन बनाए हैं। विराट ने 50 मैचों में 1570 रन और धोनी ने 72 मैचों में 1112 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के तौर पर 42 टी20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 39 पारियों में 927 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन है और उनका औसत 27.26 है। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 157.65 का है।
बाबर आजम इस लिस्ट में टॉप पर
अगर हम दुनिया भर के कप्तानों की बात करें, तो पाकिस्तान के बाबर आजम टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान हैं। उन्होंने 85 मैचों में 2642 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 76 मैचों में 2236 रन बनाए हैं। यूएई के मोहम्मद वसीम और न्यूजीलैंड के कोन विलियमसन भी 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हैं।













