• Sports
  • IND vs NZ: सैमसन बाहर, ईशान अंदर… कई खिलाड़ियों की किस्मत पर फैसला, 5वें टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11!

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को तिरुवनंतपुरम में पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा। यह मैच भले ही सीरीज के नतीजे के लिहाज से महत्वपूर्ण न हो लेकिन यह संजू सैमसन के लिए काफी मायने रखता है जो हाल के दिनों में कुछ खास फॉर्म में नहीं हैं। सैमसन के पिछले चार मैचों में 10,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को तिरुवनंतपुरम में पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा। यह मैच भले ही सीरीज के नतीजे के लिहाज से महत्वपूर्ण न हो लेकिन यह संजू सैमसन के लिए काफी मायने रखता है जो हाल के दिनों में कुछ खास फॉर्म में नहीं हैं। सैमसन के पिछले चार मैचों में 10, 6, 0 और 24 रन के स्कोर टीम और उनके खुद के लिए चिंता का विषय हैं। शुभमन गिल को ड्रॉप करने के बाद उन्हें ओपनिंग स्लॉट दिया गया था, लेकिन उनके प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि संजू को उनके होम ग्राउंड में आज आखिरी मौका मिलेगा या उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में दे दी जाएगी।

    शानदार फॉर्म में हैं ईशान किशन

    सैमसन के लिए एक अच्छा विकल्प ईशान किशन हैं, जो एक साल से अधिक समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं और उन्होंने शानदार वापसी की है। हालांकि ईशान किशन को चौथे टी20 में बाहर बैठना पड़ा था। लेकिन उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए तैयार माना जा रहा है। ईशान किशन ने मैच से पहले अभ्यास किया और एक घंटे से अधिक समय तक नेट में स्पिन और पेस दोनों का सामना किया।

    सैमसन को किया जाएगा ड्रॉप?

    हालांकि, पांचवें टी20 में सैमसन के होम ग्राउंड का होने के कारण उन्हें ड्रॉप किए जाने की संभावना कम है। लेकिन अगर उन्हें बेंच पर बिठाया जाता है, तो ईशान किशन अभिषेक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं और श्रेयस अय्यर को पहली बार इस सीरीज में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है।

    हार्दिक को आज दिया जाएगा रेस्ट?

    ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी अंतिम मैच के लिए टीम में शामिल हैं। भारत हार्दिक पंड्या को आराम देकर उनके वर्कलोड को मैनेज करना चाहता है। पिछले दो मैच से रेस्ट पर रहने वाले वरुण चक्रवर्ती को टीम में एक बार फिर से वापसी करते हुए देखा जा सकता है।

    पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

    अभिषेक शर्मा, ईशान किशन/संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।