• Sports
  • IND vs NZ 2nd T20I: पाकिस्तान को जिस रिकॉर्ड पर था सबसे ज्यादा घमंड, भारत ने उसे भी तोड़ दिया

    रायपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में आलीशान तरीके से 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में नॉटआउट 82 रन और ईशान किशन ने 32


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रायपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में आलीशान तरीके से 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में नॉटआउट 82 रन और ईशान किशन ने 32 गेंद में 76 रन का योगदान दिया है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाकर केवल यह मैच ही नहीं जीता बल्कि पाकिस्तान का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 200 से ज्यादा रन वाले टारगेट को सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते हुए जीतने का है, जिस पर अब तक पाकिस्तान की टीम घमंड करती थी। अब भारतीय टीम ने यह मुकाबला जीतकर पाकिस्तान के उस घमंड को तोड़ दिया है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही अपना सबसे बड़ी टारगेट चेज का भी रिकॉर्ड सुधार दिया है।

    200+ रन की जीत में सबसे ज्यादा बची हुई गेंद

    • 28 गेंद पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में मैच जीता है (टारगेट- 209 रन)
    • 24 गेंद पहले 2025 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में मैच जीता था (टारगेट- 205 रन)
    • 23 गेंद पहले 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बास्सेतेरे में मैच जीता था (टारगेट- 205 रन)

    भारत की सबसे बड़ी टी20I टारगेट चेज

    न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा टारगेट चेज है। भारतीय टीम ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड बराबर कर लिया है, जो उसने 3 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। इसके साथ ही यह भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपना सबसे बड़ी टारगेट चेज का रिकॉर्ड सुधारा है। भारत की सबसे बड़ी टी20 इंटरनेशनल टारगेट चेज निम्न हैं-

    • 209 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में (2026)
    • 209 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजाग में (2023)
    • 208 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में (2019)
    • 207 रन श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में (2009)
    • 204 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में (2020)
    • 202 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में (2013)
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।