• Sports
  • IND vs NZ: 32 रन बनाकर भी सूर्यकुमार यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाबर आजम को छोड़ दिया पीछे

    नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 काफी ज्यादा खास रहा। वे उनके करियर का 100वां इटरनेशनल टी20 मैच था। इसी के साथ 100 या उससे अधिकी टी20आई मुकाबले खेलने वाले सूर्यकुमार यादव चौथे भारतीय खिलाड़ी बन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 काफी ज्यादा खास रहा। वे उनके करियर का 100वां इटरनेशनल टी20 मैच था। इसी के साथ 100 या उससे अधिकी टी20आई मुकाबले खेलने वाले सूर्यकुमार यादव चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा टी20 मुकाबले भारत के लिए खेले हैं।

    सूर्यकुमार यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, वह फुल मेंमबर्स नेशन में सबसे कम दिनों में 100 टी20 मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 1774 दिन में किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम था, जिन्होंने 2410 दिन में 100 टी20 मुकाबले खेले थे।

    हालांकि, अपने 100वें टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 22 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया था।

    भारत ने दिया था 239 रन का बड़ा टारगेट

    टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बना डाले। यह भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक शर्मा ने 240 के स्ट्राइक रेट से बल्लबेाजी करते हुए 35 गेंद में 84 रन ठोके। उनके बल्ले से 8 छक्के और 5 चौके देखने को मिले।

    अंत में रिंकू सिंह ने 220 के स्ट्राइक रेट से 20 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। न्यूजीलैंड के लिए 2-2 विकेट जैकब डफी और काइल जैमिसन ने लिए। 1-1 विकेट क्रिस्टियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर को मिला।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।