• Sports
  • IND vs NZ: 4 ओवर 58 रन… जसप्रीत बुमराह के करियर का सबसे काला दिन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी

    तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में भारत ने भले ही 46 रनों से शानदार जीत दर्ज की हो, लेकिन टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह दिन किसी बुरे सपने जैसा रहा। 271 रनों के विशाल स्कोर का बचाव करते हुए जहां भारतीय गेंदबाजों से दबदबे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में भारत ने भले ही 46 रनों से शानदार जीत दर्ज की हो, लेकिन टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह दिन किसी बुरे सपने जैसा रहा। 271 रनों के विशाल स्कोर का बचाव करते हुए जहां भारतीय गेंदबाजों से दबदबे की उम्मीद थी, वहीं टीम के सबसे भरोसेमंद हथियार बुमराह को कीवी बल्लेबाजों ने मैदान के चारों कोनों में दौड़ाया।

    जसप्रीत बुमराह की जमकर हुई पिटाई

    जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 58 रन लुटा दिए, जो उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अब तक का सबसे शर्मनाक और महंगा स्पैल था। मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब बुमराह पूरी तरह बेबस नजर आए। अपने तीसरे ओवर में उन्होंने डेरिल मिचेल और बेवन जैकब्स के सामने 22 रन खर्च किए। आमतौर पर 6.5 से कम की इकोनॉमी रेट रखने वाले बुमराह इस सीरीज में 9.46 की औसत से रन दे रहे हैं, जो उनकी काबिलियत के उलट है।

    बुमराह के लिए खराब रही सीरीज

    आंकड़ों पर नजर डालें तो बुमराह ने अपने 86 मैचों के करियर में केवल 12 बार एक ओवर में 15 से ज्यादा रन दिए हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि इसमें से दो मौके इसी सीरीज में आए हैं। यहां तक कि पांचवें टी20 में अर्शदीप सिंह ने भी अपने पहले दो ओवरों में 40 रन दे दिए थे। लेकिन उन्होंने आखिर के 2 ओवर में कमाल की वापसी करते हुए इस मुकाबले में 5 विकेट चटका दिए। लेकिन दूसरी ओर बुमराह को इस मैच में ना तो कोई विकेट मिला, बल्कि उन्हें बल्लेबाजों ने काफी आराम से खेला।

    टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी

    बुमराह की यह गिरती फॉर्म टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है, क्योंकि 7 फरवरी से भारत को अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने उतरना है। 2024 के वर्ल्ड कप अभियान में बुमराह भारत की जीत के मुख्य सूत्रधार थे, लेकिन वर्तमान सीरीज के 4 मैचों में केवल 4 विकेट लेना यह दर्शाता है कि वह फिलहाल अपनी लय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।