• Sports
  • IND vs NZ: 4 ओवर में 5 विकेट ले लिए फिर भी नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अर्शदीप सिंह को खुशी के साथ मिला गम

    टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रन से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बोर्ड पर लगाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पूरी कोशिश करने के बाद भी 225 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की टीम एक समय लक्ष्य की ओर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रन से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बोर्ड पर लगाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पूरी कोशिश करने के बाद भी 225 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की टीम एक समय लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अर्शदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की। अर्शदीप ने इस मैच में पांच विकेट हासिल किए, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    अर्शदीप सिंह ने झटके 5 विकेट

    न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। हैरानी की बात यह रही कि अर्शदीप को उनके स्पैल के पहले 2 ओवर में 40 रन पड़ गए और वे सिर्फ एक ही विकेट ले पाए थे। लेकिन आखिर के दो ओवर में उन्होंने गजब की वापसी करते हुए सिर्फ 11 रन दिए और 4 और विकेट अपनी झोली में डाल लिए।

    खराब रिकॉर्ड हुआ नाम

    अर्शदीप ने भले ही इस मैच में 5 विकेट ले लिए, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम एक खराब रिकॉर्ड हो गया। अर्शदीप ने इस मैच में 5 विकेट लेने के लिए 51 रन खर्च किए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा 5-विकेट हॉल बन गया। अर्शदीप सिंह ने भले ही इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट लिए लेकिन रन लुटाने के मामले में वे थोड़े महंगे साबित हुए।

    मैच में टीम इंडिया की जीत

    मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 271 रन बोर्ड पर लगाए। भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 103 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने 42 और अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भी तगड़ा हमला किया। खासकर फिन एलन ने 38 गेंदों पर 80 रन बनाकर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। लेकिन अर्शदीप के 5 और अक्षर पटेल के 3 विकेट के दम पर जीत भारतीय टीम की ही हुई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।