• Sports
  • IND vs NZ 5th t20: चौथे टी20 में बैठाया बाहर, क्या अब मिलेगा मौका? ईशान किशन के खेलने पर कोच ने किया बड़ा खुलासा

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में आज भिड़ने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी मैच है। इस मैच में टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी बहुत से सवाल साफ हो जाएंगे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ईशान किशन को पांचवें टी20 में खेलने का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में आज भिड़ने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी मैच है। इस मैच में टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी बहुत से सवाल साफ हो जाएंगे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ईशान किशन को पांचवें टी20 में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। चौथे टी20 में हल्की चोट के चलते ईशान को टीम से बाहर रखा गया था। लेकिन अब उनकी वापसी पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने एक बड़ा बयान दिया है।

    ईशान किशन करेंगे वापसी?

    ईशान किशन पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। दूसरे टी20 में 32 गेंदों पर 76 रन और तीसरे टी20 में 13 गेंदों पर 28 रन की तूफानी पारियां खेलने वाले ईशान को चौथे टी20 में बाहर बैठना पड़ा था। उनकी गैरमौजूदगी में भारत को चौथे टी20 में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने ईशान की वापसी को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। कोटक ने बताया कि ईशान किशन के पांचवें टी20 मैच में खेलने की पूरी संभावना है।

    खेलने की पूरी संभावना- कोटक

    कोटक ने कहा, ‘ईशान किशन को जब भी मौका मिला है, वे हमेशा अच्छे रहे हैं। कभी-कभी विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौके नहीं मिलते। लेकिन जब भी ईशान खेले हैं उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से उन्होंने दो पारियां खेलीं वह वास्तव में उत्साहजनक था क्योंकि पावरप्ले में आप ऐसे ही किसी को खेलते हुए देखना चाहते हैं।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘और बहुत संभावना है (कि वे खेलेंगे), जहां तक मुझे पता है। फिजियो अभ्यास के लिए यहां हैं। इसलिए, फिजियो ही फैसला लेंगे। लेकिन मुझे बहुत संभावना लगती है।’

    आक्रमक बल्लेबाजी पर कही यह बात

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, कोटक से टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने बताया कि अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी ने टीम को आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति अपनाने में मदद की है। कोटक ने कहा, ‘कुछ खिलाड़ी आक्रामक हैं, और हम जो योजना बनाते हैं हम उसे सुलझाते हैं और विकेटों की संख्या और स्थिति के आधार पर, और चाहे हम पीछा कर रहे हों या पोस्ट कर रहे हों, यह हमारी मदद करेगा।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।