ईश सोढ़ी के ओवर में कूटे 29 रन
दुबे के इस तूफान का सबसे ज्यादा शिकार अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी हुए। उनके एक ही ओवर में दुबे ने 29 रन कूट डाले, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 94 मीटर का एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा। इससे पहले दुबे ने अपनी पारी की शुरुआत ही मिचेल सेंटनर की गेंद पर 101 मीटर के ‘मॉन्स्टर हिट’ के साथ की थी, जिससे उनके इरादे साफ हो गए थे।
15 गेंद में पूरी की फिफ्टी
इस विस्फोटक पारी के दौरान शिवम दुबे ने केवल 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। अब वे इस सूची में केवल युवराज सिंह (12 गेंद) और अभिषेक शर्मा (14 गेंद) से पीछे हैं। इसके अलावा, एक ओवर में 28 रन बनाकर उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। ओवर में एक गेंद वाइड भी थी, जिससे कुल 29 रन बने।
| 36 | युवराज सिंह | स्टुअर्ट ब्रॉड | 2007 |
| 30 | संजू सैमसन | रिशाद हुसैन | 2024 |
| 29 | शिवम दुबे | ईश सोढ़ी | 2026 |
| 28 | रोहित शर्मा | मिचेल स्टार्क | 2024 |
अकेले लड़ते रहे शिवम दुबे
टॉप ऑर्डर के ताश के पत्तों की तरह बिखरने के बाद, शिवम दुबे ने अकेले दम पर भारत को मैच में बनाए रखा। हालांकि टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दुबे की इस तगड़ी पारी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिडिल ऑर्डर के लिए उनकी दावेदारी को बेहद मजबूत कर दिया है।













