टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड
रनों के अंतर से भारत की घरेलू पिचों पर होने वाली हार की सूची में यह मैच अब दूसरे स्थान पर आ गया है। इससे पहले साल 2025 में मुल्लानपुर में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 रनों से हराया था, जो अब भी टॉप पर है। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है; इससे पहले 2016 में उन्होंने नागपुर में भारत को 47 रनों से हराया था।
| 51 रन | दक्षिण अफ्रीका | मुल्लानपुर | 2025 |
| 50 रन | न्यूजीलैंड | विशाखापट्टनम | 2026 |
| 49 रन | दक्षिण अफ्रीका | इंदौर | 2022 |
| 47 रन | न्यूजीलैंड | नागपुर | 2016 |
| 40 रन | न्यूजीलैंड | राजकोट | 2017 |
वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी चिंताएं
इस हार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। विशेष रूप से कीवी टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड घरेलू पिचों पर भी चिंताजनक रहा है। भारत की टॉप-5 सबसे बड़ी घरेलू हारों में से तीन बार न्यूजीलैंड ने ही टीम इंडिया को पटखनी दी है। विशाखापट्टनम में टॉप ऑर्डर की विफलता और डेथ ओवर्स में लचर गेंदबाजी इस शर्मनाक हार की मुख्य वजह रही।













