बाबर के लिए यह बुरी खबर
पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चक्रवर्ती की साइडस्पिन से ओवरस्पिन करने से उनमें सुधार हुआ। कोण में हल्के बदलावों के साथ चक्रवर्ती कई दूसरे स्पिनर्स की तुलना में तेजी से भी बोलिंग (औसत 95 किमी प्रति घंटा) करते हैं। हालांकि, यह ट्रैक उन्हें रफ्तार धीमी करने पर मजबूर कर सकता है। यह बाबर आजम जैसे बैटर के लिए अच्छा नहीं है, जो चौथे नंबर पर बैटिंग करते है और चक्रवर्ती की गेंदों पर संघर्ष करते रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अब भी शुरू से ही संघर्ष कर रहे हैं।
पॉज ऐंड स्लिंग वाला बोलर पर मचा बवाल
उधर, पाकिस्तान के पास चक्रवर्ती का जवाब हैं तारिक। उनकी पॉज ऐंड स्लिंग गेंद डालने के तरीके ने क्रिकेट के गलियारों में पहले ही काफी चर्चा शुरू कर दी हैं। अब संडे को यह ऑफ-स्पिनर भारत के मजबूत बैटिंग ऑर्डर को रोकना चाहेगा। पाकिस्तान सुपर लीग में तारिक की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के नबील हाशमी ने कहा, ‘उनका ऐक्शन उन्हें गेंद को बल्लेबाज की आई लाइन से नीचे रखने में मदद करता है। इसलिए उन्हें हिट करना आसान नहीं है। यह लगभग ऐसा है जैसे आप हर गेंद पर यॉर्कर खेल रहे हों।’ अबरार को थोड़ा कमतर आंका जा रहा है। भारतीय बैटर उनके खिलाफ खेल भी चुके हैं। हालांकि, प्रेमदासा की पिच पर यह फिरकीबाज भी मुश्किल पेश कर सकता है।
टीम इंडिया की चिंता
नामीबिया की टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की अपरंपरागत स्पिन बोलिंग के सामने भारतीय बैटर मुश्किल में नजर आए। ऐसे में उन्हें उस्मान की इसी तरह की बोलिंग के खतरे से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इरास्मस और तारिक दोनों ही मूल रूप से ऑफ स्पिन बोलिंग करते हैं और उसमें असामान्य विविधताओं का इस्तेमाल करते हैं। इरास्मस ने गुरुवार रात को राउंड आर्म ऐक्शन से काफी गेंदें डालीं और उनकी कुछ गेंदों ने भारतीय बैटर्स को चकमा दिया। ऐसे में टीम इंडिया के लिए चिंता विषय है।














