• Sports
  • IND vs PAK: शिवम दुबे से 110 मीटर लंबा छक्का नहीं चाहते बचपन के कोच, पाकिस्तान मैच से पहले बताई अपनी डिमांड

    नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। पाकिस्तान की टीम 2022 के बाद से भारत के खिलाफ कोई इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। पाकिस्तान की टीम 2022 के बाद से भारत के खिलाफ कोई इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाई है। इस मुकाबले से भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के बचपन के कोच सतीश समंथ भी इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं।

    पिछले मुकाबले में शिवम दुबे ने 107 मीटर लंबा छक्का मारा था। इस मैच में 110 मीटर का छक्का मारने के बारे में सवाल हुआ तो सतीश सामंत ने कहा- इसके बारे में बोलना आसान नहीं है क्योंकि यह पिच पर निर्भर करता है। आपके पास कितनी भी ताकत है लेकिन पिच से बॉल कैसा आता है। स्पीड कैसी होती है, यह भी मायने रखता है। मेरे लिए छक्का मारने से ज्यादा मैच जीतने वाला इनिंग खेलेगा वह मेरे लिए जरूरी है।

    भारत और पाकिस्तान के मैच पर सतीश सामंत ने कहा, ‘इस मैच को लेकर काफी उत्साह है। भारत और पाकिस्तान के मैच का हमेशा इंतजार रहता है क्योंकि कॉम्पटिशन रहता है। खिलाड़ियों के साथ-साथ आम जनता की भावनाएं इससे जुड़ी होती हैं। दुनिया में लोग इसी दिलचस्पी के साथ यह मैच देखते हैं और हम आशा करते हैं कि भारतीय टीम इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी और जीत हासिल करेगी।’

    शिवम दुबे की तरीफ करते हुए उनके कोच ने कहा- शिवम ने पिछली न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। विश्व कप के जो दो मैच हुए हैं उसमें दूसरे मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की। उनके पास क्षमता है। हार्दिक पांड्या की तरह ही ऑलराउंडर है, मिडियम पेस बॉलिंग डालने वाला बैट्समैन। यह एडिसनल हो जाता है। इससे गेंदबाजी की ताकत बढ़ती है।

    सतीश सामंत के अनुसार टीम इंडिया कोलंबो में एक प्रमुख पेसर के साथ मैदान पर उतर सकती है। उन्होंने कहा- श्रीलंका में होने वाले मैचों में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होगी और वहां की बाउंड्री भी बड़ी होंगी। ऐसे में टीम में अतिरिक्त स्पिनर्स को शामिल करने का मौका मिल सकता है, जहां तेज गेंदबाजी का जिम्मा हार्दिक, शिवम और साथ में अर्शदीप या बुमराह में से कोई एक संभाल सकता है। इस तरह का खिलाड़ी टीम के लिए फायदेमंद होता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।