• Sports
  • Ind vs Pak Head to Head: T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक में से किसका पलड़ा भारी? आंकड़े देख पाकिस्तानियों की हवा निकल जाएगी

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मैच का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, अब वो पल आ गया है। आज यानी 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मैच का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, अब वो पल आ गया है। आज यानी 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है। पूरी दुनिया की नजर इस मैच पर टिकी होगी।

    अब तक भारत-पाकिस्तान का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा रहा है। दोनों टीमें एक भी मैच नहीं हारी हैं। लेकिन, आज दोनों में से किसी एक को तो हार का सामना करना पड़ेगा। आखिर टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है, आइये जानते हैं।

    भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सात भारत ने जीते हैं जबकि एकमात्र मुकाबला पाकिस्तान जीत पाया है। इससे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत के डॉमिनेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है। पाकिस्तान ने भारत को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हराया था। उसके अलावा वे कभी नहीं हरा पाए। ऐसे में भारत को ही इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है। पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत से किसी भी फॉर्मेट में मुकाबला 2022 के एशिया कप में जीता था।

    टी20 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल मिलाकर 16 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 13 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान सिर्फ तीन मुकाबले ही जीत पाया है। अब कोलंबो में कौन बाजी मारता है यह देखना दिलचस्प रहेगा। पिछले साल एशिया कप में भी भारत-पाकिस्तान का सामना तीन बार हुआ था। फाइनल समेत उन तीनों मैचों में ही भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। पाकिस्तान के लिए आर प्रेमदासा स्टेडियम में भी भारत को हराना आसान नहीं होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।