काली पिच पर हुए दोनों मैच
विश्व कप 2023 का फाइनल और साउथ अफ्रीका के मैच में कनेक्शन है। दोनों ही मुकाबले काली मिट्टी की पिच पर खेले गए। गेंद पिच में फंसकर आ रही थी। गेंदबाजों के लिए मदद था। दोनों ही मैचों में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे। दोनों मैचों में गेंदबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन विपक्षी टीम ने सूझबूझ से बैटिंग करते हुए मैदान मार लिया।
सूर्या ने दोनों मैचों में 18-18 रन बनाए
सूर्यकुमार यादव गेंदबाज की गति का इस्तेमाल करके विकेट के पीछे काफी रन बनाते हैं। पिच में जब गेंद फंसती है तो वह स्ट्रगल करते हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उनके खिलाफ लगातार धीमी गति से बॉलिंग की। कुछ ऐसा ही 2023 विश्व कप के फाइनल में हुआ था। डेथ ओवर में बैटिंग करने के बाद भी सूर्या 28 गेंद पर सिर्फ 18 रन बना पाए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 गेंदों पर उन्होंने 18 रन बनाए।
सेमीफाइनल की हार काफी मुश्किल
भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल हो गया है। टीम को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों के बड़े अंतर से हराया। इसकी वजह से नेट रन रेट काफी खराब हो गया है। अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत लेता है और भारत भी दोनों मैच जीत जाता है फिर से आसानी से सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी। लेकिन अगर तीन टीमें 4-4 पॉइंट पर रहती है तो भारत का खराब नेट रन रेट का नुकसान उठाना पड़ सकता है।













