• Sports
  • IND vs SA Warm Up Match: साउथ अफ्रीका से वॉर्म अप मुकाबला खेलेगी टीम इंडिया, कब और कहां देखें लाइव मैच

    नवी मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 से पहले वॉर्म अप मुकाबले खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया अपना एकमात्र वॉर्म अप मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच टी20 विश्व कप की तैयारी को परखने का आखिरी मौका है। वॉर्म अप मैच में सभी खिलाड़ी बैटिंग कर सकते हैं। लेकिन 10 विकेट गिरने के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नवी मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 से पहले वॉर्म अप मुकाबले खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया अपना एकमात्र वॉर्म अप मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच टी20 विश्व कप की तैयारी को परखने का आखिरी मौका है। वॉर्म अप मैच में सभी खिलाड़ी बैटिंग कर सकते हैं। लेकिन 10 विकेट गिरने के बाद पारी खत्म हो जाती है। वहीं टीम गेंदबाजी में कितने भी गेंदबाजों को मौका दे सकती है।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वॉर्म अप मैच कब होगा?

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वॉर्म अप मैच 4 फरवरी (बुधवार) को होगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका का टी20 विश्व कप वॉर्म अप मैच कहां होगा?

    भारत और साउथ अफ्रीका का टी20 विश्व कप वॉर्म अप मैच नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम स्पोर्ट्स एकेडमी पर खेला जाएगा।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वॉर्म अप मैच कितने बजे शुरू होगा?

    भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे इस वॉर्म अप मुकाबले की शुरुआत होगी।

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वॉर्म अप मैच को कहां देखें?

    फैंस जियो हॉटस्टार पर भारत और साउथ अफ्रीका का वॉर्म अप मैच देख सकते हैं।

    इस प्रकार हैं दोनों टीमें

    भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव

    साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, डेविड मिलर।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।