• Sports
  • IND vs SA Weather Report: क्या बारिश के चलते धुल जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका का भी मैच? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का पहला मुकाबला बीते 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना था। लेकिन बारिश के चलते मैच धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए। अब आज यानी 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का पहला मुकाबला बीते 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना था। लेकिन बारिश के चलते मैच धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए। अब आज यानी 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाई वोल्टेज मैच होना है। दोनों टीमों के बीच एक टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। आखिर इस मैच में अहमदाबाद का मौसम कैसा रहने वाला है, आइये जानते हैं।

    कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

    एक्यूवेदर एप के मुताबिक, अहमदाबाद में रविवार को बारिश की किसी प्रकार की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है। रविवार को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शाम होत-होते तापमान की 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हमेशा से शानदार राइवलरी देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अक्सर टक्कर के मुकाबले देखने को मिलते हैं। टी20 फॉर्मेट में भारत का पलड़ा साउथ अफ्रीका पर भारी रहा है। अब तक दोनों देशों के बीच कुल 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 21 तो साउथ अफ्रीका ने 13 मुकाबले जीते हैं। वहीं 1 मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है।

    आखिरी बार भारत और साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप में 2024 के खिताबी मुकाबले में भिड़े थे। मैच काफी ज्यादा रोचक रहा था। भारत ने अंत में आकर 7 रन से मुकाबला जीता था।

    मैच के लिए भारत-साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

    भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

    साउथ अफ्रीका- एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।