JioHotstar recharge plan 1 month
JioHotstar के 1 महीने के रिचार्ज प्लान की सबसे कम कीमत 79 रुपये है। 79 रुपये के रिचार्ज के साथ एक बार में 1 डिवाइस पर मैच देखा जा सकता है। कंपनी सिर्फ मोबाइल में कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देती है। यह एक ऐड सपोर्टेड प्लान है यानी आपको विज्ञापन के साथ मैच या अन्य कंटेंट देखना होगा। इस सब्सक्रिप्शन में लाइव स्पोर्ट्स शामिल है जिससे आप टी20 विश्वकप के मुकाबले देख पाएंगे। हालांकि अगर कोई हॉलीवुड कंटेंट देखना चाहता है तो वह सुविधा इस प्लान में नहीं मिलती। ऐसे यूजर्स 49 रुपये का ऐड ऑन लेकर हॉलीवुड कंटेंट देख सकते हैं।
JioHotstar Rs 79 रिचार्ज प्लान के फायदे
यह रिचार्ज प्लान जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज है। अगर आप सिर्फ टी20 विश्वकप के लिए जियोहॉटस्टार देखना चाहते हैं तो इस प्लान का चुनाव कर सकते हैं। आप पूरे 30 दिनों तक जियो हॉटस्टार देख पाएंगे और यह सीरीज तब तक खत्म हो जाएगी। हालांकि जियोहॉटस्टार पर ही आईपीएल का प्रसारण भी होना है। ऐसे में अगर आपको आईपीएल में भी दिलचस्पी है तो आगे इस प्लान को चालू रख सकते हैं।
JioHotstar Rs 79 रिचार्ज की कमियां
- यह ऐड सपोर्टेड प्लान है। आपको विज्ञापन भी देखने होंगे।
- आप सिर्फ मोबाइल पर कंटेंट देख पाएंगे। स्मार्ट टीवी पर यह रिचार्ज काम नहीं करेगा।
- आप एचडी रेजॉलूशन में कंटेंट देखेंगे। फुल एचडी या 4K रेजॉलूशन की सुविधा नहीं है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
T20 World Cup 2026 live streaming India : टी20 विश्वकप की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉस्टार ऐप और वेबसाइट पर हो रही है।
Where to watch T20 World Cup 2026 in India: भारत में इस सीरीज के मुकाबले ऑनलाइन जियाेहॉटस्टार पर और केबल के माध्यम से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं।
Where to watch T20 World Cup 2026 free: अगर आपके घर में केबल टीवी लगा है तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच देख सकते हैं। जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन आपको किसी मोबाइल रिचार्ज प्लान पर मिला है तो उसका फायदा उठा सकते हैं।
T20 World Cup 2026 live streaming Channel: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। T20 World Cup 2026 live video: लाइव वीडियो का जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।














