• Technology
  • India AI Impact Summit: भारत नहीं आ रहे एनवीडिया के सीईओ, ऐन वक्‍त पर कैंसल किया दौरा

    India AI Impact Summit Updates: इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट को लेकर एक बड़ी जानकारी आ रही है। दिग्‍गज कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्‍सेन हुआंग ने ऐन वक्‍त पर भारत आने की अपनी योजना को स्‍थग‍ित कर दिया है। पहले उनका नाम शामिल था और यह इवेंट का बड़ा चेहरा था। इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    India AI Impact Summit Updates: इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट को लेकर एक बड़ी जानकारी आ रही है। दिग्‍गज कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्‍सेन हुआंग ने ऐन वक्‍त पर भारत आने की अपनी योजना को स्‍थग‍ित कर दिया है। पहले उनका नाम शामिल था और यह इवेंट का बड़ा चेहरा था। इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट की वेबसाइट पर भी बताया गया था कि जेन्‍सेन हुआंग भारत आ रहे हैं और वह इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट में हिस्‍सा लेंगे। अब उनका आना कैंसल हो गया है।

    क्‍यों रद्द किया भारत दौरा?

    जेन्‍सेन हुआंग के भारत दौरा रद्द करने का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एनवीडिया की मीडिया एजेंसी ने बताया है कि वह ‘अनदेखे हालात’ के कारण भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे। हुआंग इस समिट के सबसे बड़े चेहरों में से एक थे। याद रहे कि इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट को ग्‍लोबल साउथ का सबसे बड़ा एआई इवेंट बताया जा रहा है, जिसमें दुनिया की टॉप कंपनियों की सीईओ, तमाम देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष पहुंच रहे हैं।

    16 से 20 फरवरी तक आयोजन

    इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच किया जाना है। समिट में हिस्‍सा लेने के लिए गूगल से सुंदर पिचाई और डेमिस हसाबिस (Google DeepMind) भारत आ रहे हैं। इसके अलावा, डारियो अमोदेई (Anthropic), एलेक्जेंडर वांग (Meta), क्रिस्टियानो अमोन (Qualcomm), निकेश अरोड़ा (Palo Alto Networks), शांतनु नारायण (Adobe), सैम ​​ऑल्टमैन (OpenAI), मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज), सुनील भारती मित्तल (भारती एंटरप्राइजेज), के. कृतिवासन (TCS), नंदन नीलेकणि (इन्फोसिस), एन. चंद्रशेखरन (टाटा ग्रुप) भारत पहुंच रहे हैं।

    AI की चिंता के बीच अहम है समिट

    आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस ने इस वक्‍त पूरी दुनिया को चिंता में डाला हुआ है। बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों के एआई टूल ‘कोवर्क’ ने आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों को डराया हुआ है क्‍योंकि इसने बहुत सारे कामों को ऑटोमैटिक बना दिया है। इन हालात के बीच इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट को काफी अहम माना जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।