India Ai Impact Summit 2026 की तारीख
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को नई दिल्ली में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भारत मंडपम में होना है। इसके अलग-अलग वेन्यू जैसे- भारत मंडपम, सुषमा स्वराज भवन, अंबेडकर भवन में कीनोट्स, पैनल डिस्कशन और राउंडटेबल होंगे।
India Ai Impact Summit 2026 के प्रमुख कार्यक्रम
इस समिट में पूरे 5 दिनों तक पॉलिसी बनाने, रिसर्च, इंडस्ट्री और पब्लिक इंगेजमेंट पर बात होगी। इस इवेंट में 30 देशों के 300 से ज्यादा एग्जिबिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही इस इवेंट को सफल बता चुके हैं। उनके मुताबिक, इस इवेंट में भारत को एआई के अलावा सेमीकंडक्टर, इन्फ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी के क्षेत्र में इन्वेंस्टमेंट मिल सकता है।
इंडिया एआई समिट में शामिल हो रहीं ये हस्तियां
- सुंदर पिचाई (Google) और डेमिस हसाबिस (Google DeepMind)
- जेनसेन हुआंग (Nvidia)
- डारियो अमोदेई (Anthropic)
- एलेक्जेंडर वांग (Meta)
- क्रिस्टियानो अमोन (Qualcomm)
- निकेश अरोड़ा (Palo Alto Networks)
- शांतनु नारायण (Adobe)
- सैम ऑल्टमैन (OpenAI)
- मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज)
- सुनील भारती मित्तल (भारती एंटरप्राइजेज)
- के. कृतिवासन (TCS)
- नंदन नीलेकणि (इन्फोसिस)
- एन. चंद्रशेखरन (टाटा ग्रुप)
दिल्ली में ठहरेंगे सभी मेहमान
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने वाले सभी मेहमान दिल्ली के 5 स्टार होटलों में ठहरेंगे। PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के फाइव-स्टार होटल जैसे- द ताज पैलेस और द ओबेरॉय में मेहमान रुकेंगे। 18 फरवरी को चेक-इन और अगले दिन चेक-आउट के लिए ये होटल अपने लग्जरी सुइट्स के 25 लाख रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। इसमें टैक्स शामिल नहीं है।













