• Business
  • India Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हवाई किराया आसमान पर, 4 घंटे की दूरी के लिए खर्च करने होंगे ₹100000 से ज्यादा

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच से पहले ही कोलंबो जाने का हवाई किराया आसमान पर पहुंच गया है। अगर आप शनिवार या रविवार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच से पहले ही कोलंबो जाने का हवाई किराया आसमान पर पहुंच गया है। अगर आप शनिवार या रविवार को फ्लाइट से कोलंबो जाना चाहते हैं तो आपको जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। मेकमाईट्रिप के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया एक लाख रुपये पार हो गया है। दिल्ली से कोलंबो तक पहुंचने में फ्लाइट को करीब 4 घंटे लगते हैं।
    Textile Industry: बांग्लादेश पर 0%, भारत पर 18%… ट्रेड डील में ट्रंप ने यह क्या खेल कर दिया?

    कितना हुआ किराया?

    मेकमाईट्रिप वेबसाइट पर मंगलवार सुबह 11 बजे जब हमने कोलंबो का हवाई किराया चेक किया तो यह प्रति यात्री इस प्रकार था:
    1. दिल्ली से कोलंबो

    • शुक्रवार को एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 63,030 और 81,032 रुपये है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 32,746 रुपये दिखा रहा है।
    • शनिवार को एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 90,031 रुपये से 1,09,340 रुपये के बीच है। वहीं श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 1,45,220 रुपये था।
    • संडे को मैच वाले दिन एयर इंडिया की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 1,09,340 रुपये और श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 65,915 रुपये था। श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया इसलिए कम है क्योंकि यह फ्लाइट जब तक कोलंबो पहुंचेगी और यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे, मैच खत्म हो चुका होगा।

    2. मुंबई से कोलंबो

    • मुंबई से कोलंबो तक हवाई दूरी ढाई से पौने तीन घंटे की है। शुक्रवार को इंडिगो की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 22,943 रुपये, एयर इंडिया का किराया 28,035 रुपये और श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 66,123 रुपये है।
    • शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस का किराया 47,818 रुपये, श्रीलंकन एयरलाइंस का 56,525 रुपये से 63,377 रुपये और एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 80,031 रुपये है।
    • संडे को एयर इंडिया की फ्लाइट का किराया 28,035 रुपये, इंडिगो 32,803 रुपये और श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया 66,123 रुपये है।

    संकट में श्रीलंका की टूरिज्म इंडस्ट्री

    श्रीलंका टूरिज्म इंडस्ट्री इस समय संकट से गुजर रही है। श्रीलंका के सेंट्रल बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बाद भी कमाई में कमी आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी 2026 में श्रीलंका आने वाले पर्यटकों से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर करीब 5.6% की गिरावट आई है।

    श्रीलंका को जनवरी 2025 में टूरिज्म से 400.7 मिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। वहीं जनवरी 2026 में यह कमाई गिरकर 378.3 मिलियन डॉलर रह गई। ऐसे में श्रीलंका को उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान मैच के कारण काफी संख्या में लोग श्रीलंका पहुंचेंगे और वहां की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।