• International
  • India Tailban News: भारत ने अफगानिस्तान को लेकर क्या किया कि खुश हो गया तालिबान, जमकर की जय-जयकार

    काबुल: भारत सरकार ने बजट 2026 में अफगानिस्तान के लिए मदद बढ़ाने का ऐलान किया है। इस पर अफगान तालिबान ने खुशी का इजहार किया है। तालिबान के वरिष्ठ नेता ने इसे दोनों देशों के बीच संबंधों के मजबूत होने का संकेत बताया है। 2026-27 के केंद्रीय बजट में भारत ने अफगानिस्तान के लिए अपनी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काबुल: भारत सरकार ने बजट 2026 में अफगानिस्तान के लिए मदद बढ़ाने का ऐलान किया है। इस पर अफगान तालिबान ने खुशी का इजहार किया है। तालिबान के वरिष्ठ नेता ने इसे दोनों देशों के बीच संबंधों के मजबूत होने का संकेत बताया है। 2026-27 के केंद्रीय बजट में भारत ने अफगानिस्तान के लिए अपनी डेवलपमेंट सहायता को 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये कर दिया है। भारत के इस फैसले से चारों ओर से जमीन से घिरे और मुसीबतों का सामना कर रहे अफगानिस्तान को काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

    भारत ने अफगानिस्तान के लिए बजट बढ़ाया

    भारत ने अफगानिस्तान को लेकर बजट में जो प्रावधान किया है, वह विदेश मंत्रालय के फंडिंग के जरिए अफगानिस्तान को दिया जाएगा। यह रकम पिछले साल के बजट से 50 करोड़ रुपये ज्यादा है। भारत ने अफगानिस्तान को लेकर बजट में वृद्धि तब की है, जब तालिबान के साथ संबंधों में सुधार हो रहा है। भारत और तालिबान पिछले कुछ वर्षों में काफी नजदीक आए हैं। तालिबान ने भारत में अपने राजनयिक को भी नियुक्त किया है।

    तालिबान ने भारत को लेकर क्या कहा

    WION न्यूज के अनुसार, कतर में अफगानिस्तान के राजदूत और तालिबान के वरिष्ठ नेता सुहैल शाहीन ने भारत के अफगानिस्तान को लेकर बजट वृद्धि का स्वागत किया। उन्होंने WION को बताया, “मुझे लगता है कि अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा बजट आवंटन में बढ़ोतरी यह संकेत देता है कि दोनों देश अपने मौजूदा संबंधों को बढ़ाना चाहते हैं और सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।” शाहीन ने दोनों देशों के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर भी जोर दिया।

    भारत से अफगानिस्तान में निवेश करने को कहा

    शाहीन ने कहा, “अफगानिस्तान और भारत इतिहास में हमेशा पारंपरिक दोस्त रहे हैं, चाहे वह सरकार-से-सरकार संबंध हों या लोगों-से-लोगों के संबंध।” उन्होंने अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के साथ आर्थिक संभावनाओं की ओर भी इशारा किया। शाहीन ने कहा, “जैसा कि हम अफगानिस्तान को लगभग शुरू से बना रहे हैं, मुझे लगता है कि अफगानिस्तान में भारतीय निवेश और व्यापार के लिए बहुत अवसर हैं, जिनका पता लगाने और उनसे फायदा उठाने की जरूरत है।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।