• Technology
  • iPhone 17e Launched: A19 चिपसेट, मैगसेफ चार्जिंग समेत कई सारी खूबियों के साथ नया आईफोन 64900 में लॉन्च

    Apple iPhone 17e आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हो गया है। ऐपल ने आईफोन 17 सीरीज का किफायती मॉडल पेश कर दिया है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। इसका बेस वेरिएंट 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 512GB स्टोरेज से लैस है। कंपनी ने फोन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Apple iPhone 17e आखिरकार लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हो गया है। ऐपल ने आईफोन 17 सीरीज का किफायती मॉडल पेश कर दिया है। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। इसका बेस वेरिएंट 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 512GB स्टोरेज से लैस है। कंपनी ने फोन में A19 चिपसेट दिया है। iPhone 17e में Apple का लेटेस्ट-जेनरेशन सेलुलर मॉडेम C1X भी दिया गया है। यह iPhone 16e में दिए गए C1 से 2x तक फास्ट है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन पोर्ट्रेट और 4K डॉल्बी विजन वीडियो जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन की कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

    फोन में मिलता है 48MP का कैमरा

    iPhone 17e में 6.1 इंच का सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। iPhone 17e सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। कपंनी का दावा है कि यह iPhone 16e की तुलना में डिस्प्ले पर तीन गुना ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंस देता है। वॉटर और डस्ट से सेफ्टी के लिए फोन में IP68 रेटिंग दी गई है। फोन के बैक साइड में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।

    30 मिनट में चार्ज होगा 50 प्रतिशत

    फोन iOS 26 पर रन करता है। इसमें USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। फास्ट वायर्ड चार्जिंग से iPhone 17e लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। iPhone 17e, 15W तक फास्ट वायरलेस चार्जिंग के लिए MagSafe और Qi2 को भी सपोर्ट करता है।

    कितनी है फोन की कीमत?

    कंपनी ने इसे 64900 रुपये में लॉन्च किया है। फोन ब्लैक, व्हाइट और शॉफ्ट पिंक कलर में आता है। इसके प्री-ऑर्डर 4 मार्च को शाम 7:45 बजे से शुरू हो जाएंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।