लाइव फोटोज से बना सकते हैं वीडियो
लाइव फोटोज से वीडियो बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आपको अपने आईफोन की फोटोज ऐप में जाना होगा और वहां से आसानी से फोटोज सेलेक्ट करके वीडियो बना सकते हैं।
फॉलो करें ये स्टेप्स
- आपको सबसे पहले अपने आईफोन में फोटोज ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर नीचे की तरफ आपको ‘Collections’ का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक कर दें।
- अब आपको स्क्रील डाउन करके नीचे आना है। फिर ‘MediaTypes’ सेक्शन के नीचे ‘Live Photos’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आपकी फोटो लाइब्रेरी में सेव सभी लाइव फोटोज दिख जाएंगी।
- ऊपर राइट साइड पर दिए गए सिलेक्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर उन लाइव फोटोज पर टैप करके सिलेक्ट करते जाएं, जिसे आप वीडियो में शामिल करना चाहते हैं। हर चुनी हुई फोटो पर एक छोटा चेकमार्क दिखाई देगा।
- फोटोज सिलेक्ट करने के बाद स्क्रीन के ऊपर राइट साइड में बने तीन डॉट्स वाले बटन पर टैप करें।
- पॉप-अप मेन्यू में ‘Save as Video’ चुनें। चुनी हुई लाइव फोटोज एक सिंगल वीडियो फाइल में कंबाइन हो जाएंगी।
कहां दिखेगा वीडियो?
नए बनाए गए वीडियो को देखने के लिए, ‘Library’ व्यू में वापस जाएं या ‘Media Types’ के नीचे ‘Videos’ कैटेगरी में इसे ढूंढें। ध्यान रखें कि वीडियो की डेट वही होगी, जब लाइव फोटोज ओरिजिनली ली गई थीं। इसलिए, अगर ‘Sort by Recently Added’ ऑप्शन सिलेक्ट है, तो यह सबसे नए वीडियो के तौर पर नहीं दिखेगा।
ध्यान रखें ये बातें
- लाइव फोटोज को वीडियो में बदलने से पहले आईफोन यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- फाइनल वीडियो में लाइव फोटोज का क्रम वही होगा, जिस क्रम में वे ली गई थीं, ना कि जिस क्रम में आपने उन्हें चुना था।
- यह वीडियो हर लाइव फोटो की मूवमेंट को एक साथ मिलाकर एक कंटीन्यूअस क्लिप बनाता है।
- बनाए गए वीडियो को फोटोज ऐप में किसी भी दूसरे वीडियो की तरह एडिट, शेयर या एक्सपोर्ट किया जा सकता है।iPhone Tips: बिना किसी ऐप के अपनी ‘Live Photos’ को बदलें शानदार वीडियो में, बेहद आसान है यह तरीका













