मुंबई के खिलाफ चमके पृथ्वी शॉ
मुंबई के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 75 बॉल में 71 रन की पारी खेली। शॉ ने 94.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया।
बता दें कि महाराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 366 रन बनाए। शॉ के ओपनिंग जोड़ीदार अर्शिन कुलकर्णी ने शतक ठोका और 114 गेंद में 114 रन बनाए। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 66 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रामकृष्ण घोष के बल्ले ने भी आग उगली। उन्होंने मात्र 27 गेंद में नाबाद 64 रन बनाए। घोष ने 5 छक्के और 3 चौके जड़े।
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को फिर खरीदा
बता दें कि पृथ्वी शॉ ने 2018 में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करते हुए अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। 2024 तक वह डीसी के साथ ही थे। लेकिन, खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अब आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स ने उनपर भरोसा जताया है। दिल्ली ने उनको निलामी में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है। ऐसे में पृथ्वी एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं।













