• Sports
  • IPL 2026 Auction: रेड बॉल स्पेशलिस्ट की ऑक्शन में सरप्राइज एंट्री, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 8 छक्कों से ठोके थे 130 रन

    IPL 2026 Auction: अबु धाबी में आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इसके लिए 1390 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था। 350 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए शॉटलिस्ट किया गया। बाद में खबर आई कि 9 और नामों को ऑक्शन वाली सूची में शामिल कर लिया गया है। अब क्रिकबज की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 15, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    IPL 2026 Auction: अबु धाबी में आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इसके लिए 1390 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था। 350 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए शॉटलिस्ट किया गया। बाद में खबर आई कि 9 और नामों को ऑक्शन वाली सूची में शामिल कर लिया गया है। अब क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बंगाल के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन भी ऑक्शन में शामिल होंगे।

    बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का नाम 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ शुरुआती लिस्ट में था, लेकिन शॉटलिस्ट खिलाड़ियों में उन्हें जगह नहीं मिल पाई। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि एक फ्रेंचाइजी ने उनका नाम फिर से आगे बढ़ाया है और वह रजिस्टर में देर से शामिल होने वाले खिलाड़ियों में से हैं। बीसीसीआई से उम्मीद है कि वह सोमवार शाम को फ्रेंचाइजी के साथ ब्रीफिंग में नए नामों का खुलासा करेगा, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अभिमन्यु ईश्वरन का नाम स्प्रेडशीट में जोड़ दिया गया है।

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बोला बल्ला

    अभिमन्यु ईश्वरन को रेड बॉल का बल्लेबाज माना जाता है। इसी वजह से वह अभी तक आईपीएल में नहीं खेल पाए हैं। लेकिन सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के वर्तमान सीजन में उनका बल्ला खूब बोला। 152 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 266 रन बनाए। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 130 रनों की पारी खेली थी। 66 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के मारे थे। सेना के खिलाफ मैच में 58 रन बनाए। 30 साल के ईश्वरन के नाम टी20 क्रिकेट में 39 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 1242 रन हैं। वह दो शतक के अलावा 6 फिफ्टी लगा चुके हैं।

    30 साल के अभिमन्यु ईश्वरन कई बार भारतीय टीम में शामिल किए जा चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक उनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है। 109 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम करीब 48 की औसत से 8136 रन है। वह 27 शतक और 34 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में 47 की औसत से 82 की स्ट्राइक रेट से 3857 रन बनाए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।