मुंबई के पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन में खर्च करने के लिए सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख रुपये ही है। टीम अधिकतम 5 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती है। इसमें एक नाम विदेशी हो सकता है। ऑक्शन से पहले ही मुंबई ने शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय और शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड कर लिया। मुंबई ने अपने पैसे इसी में खर्च कर दिए। यही वजह है कि ऑक्शन में खर्च करने के लिए उनके पास कुछ खास नहीं बचा है।
सिर्फ बैकअप खिलाड़ी की जरूरत
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस की टीम में अभी 20 खिलाड़ी हैं। उनका बल्लेबाज और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट सेट है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर भारतीय खिलाड़ी इस टीम में हैं। विदेशी नामों में ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन, कॉर्बिन बॉश, शेरफेन रदरफोर्ड और अल्लाह गजनफरहैं।
ऑक्शन में टीम को सिर्फ बैकअप खिलाड़ी की जरूरत है। माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक की मुंबई में वापसी हो सकती है। हालांकि किसी अन्य टीम ने दिलचस्पी दिखा दी तो मुंबई के लिए उन्हें खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में मुंबई उस खिलाड़ियों पर ही फोकस करे जिन्हें उन्होंने स्काउट किया है। मुंबई का स्काउट आईपीएल में सबसे बेहतरीन माना जाता है। हार्दिक पंड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह तक जैसे खिलाड़ी उसी की खोज हैं।
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड: विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार, रॉबिन मिंज, तिलक वर्मा, दीपक चाहर, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, अल्लाह गजनफर, मिशेल सेंटनर, रयान रिकेल्टन, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), मयंक मार्कंडेय (ट्रेड), शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड)।















