Multibagger Stock: 20 रुपये से कम का है शेयर, बाजार में कोहराम मचे तो भी रोज लग रहा है अपर सर्किट
मेन बोर्ड से ये आईपीओ खुलेंगे
1. Clean Max Enviro Energy Solutions
इस हफ्ते आने वाले IPO में सबसे बड़ा क्लीन मैक्स एनवायरन एनर्जी सॉल्यूशंस का है। यह कंपनी 3,100 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 1,200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 1,900 करोड़ रुपये के शेयर मौजूदा निवेशक बेचेंगे यानी इनकी बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत होगी। यह आईपीओ आज यानी 23 फरवरी से खुल गया है और 25 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयर की कीमत 1,000 रुपये से 1,053 रुपये प्रति शेयर के बीच तय की गई है। उम्मीद है कि 2 मार्च को इसके शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
2. Shree Ram Twistex
मेन बोर्ड से दूसरा आईपीओ श्रीराम ट्विस्टेक्स (Shree Ram Twistex) का है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 110.24 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी पूरी तरह फ्रेश 1.06 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह भी बोली के लिए आज 23 फरवरी से खुल गया है। इसमें 25 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इसका प्राइस बैंड 95 से 104 रुपये के बीच है। यह आईपीओ BSE और NSE पर 2 मार्च को लिस्ट हो सकता है।
3. PNGS Reva Diamond Jewellery
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी 380 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह से नए शेयर जारी करके होगा। यह आईपीओ 24 फरवरी को खुलेगा और 26 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयर की कीमत 367 रुपये से 386 रुपये प्रति शेयर के बीच रखी गई है। उम्मीद है कि 4 मार्च को इसके शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।
4. Omnitech Engineering
यह भी मेन बोर्ड का आईपीओ है। ओमनीटेक इंजीनियरिंग 583 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 418 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 165 करोड़ रुपये के शेयर मौजूदा निवेशक बेचेंगे। यह आईपीओ 25 फरवरी को खुलेगा और 27 फरवरी को बंद होगा। इसके शेयर की कीमत 216 रुपये से 227 रुपये प्रति शेयर के बीच तय की गई है। 5 मार्च को इसके शेयर लिस्ट होने की उम्मीद है।
SME आईपीओ भी कतार में
मेनबोर्ड आईपीओ के साथ-साथ इस हफ्ते 5 एसएमई आईपीओ भी आने वाले हैं। इनमें Kiaasa Retail, Accord Transformer & Switchgear और Mobilise App के आईपीओ आज यानी 23 फरवरी से खुल गए हैं। Yaap Digital के आईपीओ में 25 से 27 फरवरी और Striders Impex के आईपीओ में 26 फरवरी से 2 मार्च तक बोली लगा सकेंगे।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, आज़ाद हिन्द के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।














