• National
  • ISRO का PSLV मिशन फेल, लेकिन जिंदा बच निकला ये एक कैप्सूल, भेज रहा सिग्नल

    नई दिल्ली: इसरो का PSLV रॉकेट मिशन सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण असफल हो गया था, लेकिन मंगलवार को एक राहत भरी खबर आई है। इस मिशन में शामिल स्पेन की निजी कंपनी का छोटा स्पेस कैप्सूल के आईडी सुरक्षित बच गया था और उससे जमीन पर सिग्नल मिलने की पुष्टि हुई है। सबसे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इसरो का PSLV रॉकेट मिशन सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण असफल हो गया था, लेकिन मंगलवार को एक राहत भरी खबर आई है। इस मिशन में शामिल स्पेन की निजी कंपनी का छोटा स्पेस कैप्सूल के आईडी सुरक्षित बच गया था और उससे जमीन पर सिग्नल मिलने की पुष्टि हुई है।

    सबसे अहम बात यह है कि रॉकेट फेल होने के बावजूद केआईडी ने करीब 190 सेकंड तक उड़ान का डेटा भेजा। आमतौर पर ऐसे हालात में किसी भी उपकरण से कोई डेटा नहीं मिल पाता। केआईडी को धरती के वातावरण में दोबारा प्रवेश के परीक्षण के लिए बनाया गया था।

    15 सैटलाइट लापता

    पीएसएलवी सी 62 ने सोमवार सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी थी। रॉकेट में भारत का उपग्रह अन्वेषा समेत कुल 15 सैटलाइट और एक स्पेन का कैप्सूल था। रॉकेट के तीसरे चरण में खराबी आने से सैटलाइट लापता हो गए।

    इसरो का PSLV-C62 रॉकेट तकनीकी खराबी के चलते रास्ता भटक गया। यह अपने साथ 16 सैटेलाइट और पेलोड लेकर जा रहा था। इस मिशन को भारत की राष्ट्रीय कूटनीतिक जरूरतों और अंतरिक्ष क्षेत्र में उसकी वैश्विक महत्वाकांक्षा, दोनों के लिए अहम माना जा रहा था। ऐसे में असफलता ने दोनों ही उद्देश्यों को नुकसान पहुंचाया है।

    क्या बोले इसरो चीफ?

    इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि उड़ान के तीसरे चरण के दौरान जब ‘स्ट्रैप-ऑन मोटर’ पीएसएलवी-सी62 को निर्धारित ऊंचाई तक ले जाने के लिए ‘थ्रस्ट’ प्रदान कर रहे थे, तब रॉकेट में गड़बड़ी आ गई और बाद में वह उड़ान पथ से विचलित हो गया। उन्होंने कहा कि रॉकेट में गड़बड़ी आने और उसके उड़ान पथ से भटकने के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत विश्लेषण शुरू कर दिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।