• Business
  • IT शेयरों में 18 साल में सबसे बड़ी गिरावट, LIC और म्यूचुअल फंड्स को 1.2 लाख करोड़ का फटका

    नई दिल्ली: एआई के उभार से निफ्टी आईटी इंडेक्स में इस महीने 21% गिरावट आई है। यह 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद आईटी शेयरों में किसी एक महीने में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे एलआईसी और घरेलू म्यूचुअल फंड्स को 1.18 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। एलआईसी देश की सबसे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: एआई के उभार से निफ्टी आईटी इंडेक्स में इस महीने 21% गिरावट आई है। यह 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद आईटी शेयरों में किसी एक महीने में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे एलआईसी और घरेलू म्यूचुअल फंड्स को 1.18 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। एलआईसी देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक है। देश की 10 आईटी कंपनियों में एलआईसी की होल्डिंग्स की वैल्यू दिसंबर तिमाही में 2,11,257 करोड़ रुपये थी जो अब घटर 1,67,939 करोड़ रुपये रह गई है। यानी इसमें 43,318 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

    इसी तरह एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के अंत में म्यूचुअल फंड्स की टॉप आईटी शेयरों में होल्डिंग्स की वैल्यू 3,55,600 करोड़ रुपये थी जो 24 फरवरी को घटकर 2,80,933 करोड़ रुपये रह गई है। इस तरह चार हफ्तों में उनकी होल्डिंग्स की वैल्यू में 74,666 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। संभव है कि म्यूचुअल फंड्स और एलआईसी ने इस महीने आईटी शेयरों में अपनी हिस्सेदारी में कमी या बढ़ोतरी की है। म्यूचुअल फंड्स का आंकड़ा अगले महीने आएगा जबकि एलआईसी का शेयरहोल्डिंग डेटा अप्रैल में पता चलेगा।

    ₹1.9 लाख करोड़ स्वाहा! आईटी शेयरों का कत्लेआम, अमेरिका से डील के बावजूद क्यों आई गिरावट?

    किसमें कितनी हिस्सेदारी

    इन्फोसिस और टीसीएस में एलआईसी और म्यूचुअल फंड्स की भारी हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी की इन्फोसिस में 11.3%, टीसीएस में 5.3%, टेक महिंद्रा में 11.5% और एलटीआईमाइंडट्री में 9.6% हिस्सेदारी है। इस महीने इन्फोसिस में 23% गिरावट आई है। इस दौरान टीसीएस में 18% और एचसीएल टेक, परसिसटेंड सिस्टम्स, टेक महिंद्रा, कोफोर्ज और एलटीआईमाइंडट्री में कम से कम 20 फीसदी गिरावट आई है।

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि आईटी शेयरों में अभी गिरावट का दौर जारी रहने की आशंका है। इनमें अपने मौजूदा स्तर से 65% तक गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज ने इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, एमफेसिस, एलटीआईमाइंडट्री और हेक्सावेयर को डाउनग्रेड कर दिया है। जेफरीज के एनालिस्ट्स ने एक नोट में कहा कि एआई के उभार से आईटी कंपनियों का बिजनेस सर्विसेज से कंसल्टिंग की तरफ जा सकता है। यह ट्रेंड आगे बढ़ता जाएगा और इसके लिए आईटी कंपनियों को अपने टेलेंट और ऑपरेटिंग मॉडल में भी बदलाव की जरूरत होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।