January 2026 Festival List : जनवरी 2026 का महीना व्रत-त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास होता है। वहीं, इस साल की शुरुआत ही भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत के साथ होने जा रही है। इस महीने सकट चौथ, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी जैसे बड़े त्योहार आते हैं। 1 जनवरी, 2026 को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में जनवरी महीने की शुरुआत होगी। इसकी समाप्ति शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी तिथि की पुर्नवसु नक्षत्र में होगी। भारत में जनवरी को सबसे ठंडा महीना भी माना जाता है। इस दौरान पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को इन त्योहारों का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए जानते हैं जनवरी 2026 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।
जनवरी 2026 के व्रत-त्योहार
| तारीख |
दिन |
व्रत-त्योहार |
| 01 जनवरी 2026 |
गुरुवार |
प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 03 जनवरी 2026 |
शनिवार |
पौष पूर्णिमा |
| 06 जनवरी 2026 |
मंगलवार |
सकट चौथ/संकष्टी |
| 13 जनवरी 2026 |
मंगलवार |
लोहड़ी |
| 14 जनवरी 2026 |
बुधवार |
मकर संक्रांति, उत्तरायण |
| 14 जनवरी 202 |
बुधवार |
षटतिला एकादशी |
| 16 जनवरी 2026 |
शुक्रवार |
मासिक शिवरात्रि |
| 16 जनवरी 2026 |
शुक्रवार |
प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 18 जनवरी 2026 |
रविवार |
मौनी अमावस्या |
| 23 जनवरी 2026 |
शुक्रवार |
बसंत पंचमी |
| 25 जनवरी 2026 |
रविवार |
रथ सप्तमी |
| 26 जनवरी 2026 |
सोमवार |
भीष्म अष्टमी |
| 29 जनवरी 2026 |
गुरुवार |
जया एकादशी |
| 30 जनवरी 2026 |
शुक्रवार |
प्रदोष व्रत (शुक्ल) |